हेल्थ

Health Tips: पीले केले से ज्यादा पौष्टिक होता है लाल केला! कैंसर जैसी 5 गंभीर बीमारियों के खतरे को करता है कम

  • Edited by: प्रणव मिश्र
  • Updated May 29, 2023, 12:34 PM IST

Benefits of Eating Red Banana: नियमित रूप से लाल केला खाना फायदेमंद माना जाता है। केले के नियमित सेवन से न सिर्फ एनर्जी बढ़ती है बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। इसे नियमित रूप से खाने से शरीर तो फिट रहता ही है साथ ही यह शरीर को कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है। आइए जानते हैं लाल केले के सेवन से क्या-क्या फायदे होते हैं।

Image

Benefits of Red Banana: लाल केला खाने के क्या फायदे होते हैं ?

Photo : iStock

Red Bananas Uses, Benefits in Hindi: केला खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। पीला केला भी लगभग हर घर में खाया जाता है। लोग इसके फायदे जानते हैं। लेकिन क्या आपने कभी लाल केला खाया है? इसे लाल डक्का के नाम से भी जाना जाता है। इन केलों में पीले केलों की तुलना में अधिक पोषक तत्व होते हैं।

इस केले का छिलका लाल रंग का होता है जबकि अंदर का गूदा सामान्य केले जैसा होता है। इसका अधिकांश उत्पादन दक्षिण पूर्व एशिया में होता है। यह लाल केला सामान्य केले से छोटा होता है, जबकि स्वाद में बहुत मीठा होता है। आइए जानते हैं हेल्थलाइन में छपी खबर के मुताबिक क्या-क्या फायदे हैं।

हड्डियां मजबूत करे - Strengthen Bones

लाल केले के नियमित सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके अतिरिक्त, लाल केले पोटेशियम से भरपूर होते हैं, जो गुर्दे की पथरी को बनने से रोकता है। लाल केला कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है। इसके सेवन से शरीर में लंबे समय तक ऊर्जा बनी रहती है।

कम करता है कैंसर का खतरा - Reduces the Risk of Cancer

लाल केला खाने से कैंसर और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। इसमें लाइकोपीन नामक एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट फाइटोकेमिकल होता है, जो इसे लाल रंग देता है। लाइकोपीन से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने से प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।

मधुमेह के लिए फायदेमंद लाल केला - Red Banana Beneficial for Diabetes

मधुमेह के रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल अचानक से बढ़ने की दर कम हो जाती है। लाल केले में कम ग्लाइसेमिक प्रतिक्रिया होती है, जो मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद है।

ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल - Controls Blood Pressure

लाल केला ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। लाल केले पोटेशियम से भरपूर होते हैं, जो रक्तचाप को कम करते हैं और हृदय रोग के जोखिम को कम करते हैं। इसलिए अगर आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना चाहते हैं तो लाल केले का सेवन करें।

आंखों के लिए फायदेमंद लाल केला - Red Banana Beneficial for Eyes

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसमें ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन नामक तत्व होते हैं। यह बीटा-कैरोटेनॉयड्स और विटामिन ए से भी समृद्ध है। इसलिए इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

बढ़ाता है रोग प्रतिरोधक क्षमता - Increases Immunity

लाल केले में मौजूद विटामिन सी और बी विटामिन प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार करते हैं। इसके अलावा, विटामिन बी6 शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं की सुरक्षा को बढ़ाता है। ये सभी पोषक तत्व शरीर में एंटीबॉडीज को मजबूत बनाते हैं। इससे शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

प्रणव मिश्र
प्रणव मिश्रauthor

मीडिया में पिछले 5 वर्षों से कार्यरत हैं। इस दौरान इन्होंने मुख्य रूप से टीवी प्रोग्राम के लिए रिसर्च, रिपोर्टिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए काम किया है। इससे पहले जनसत्ता, लोकसभा टीवी/संसद टीवी, पेबेल मीडिया नेटवर्क, टाइम 8, डीडी न्यूज़ के लिए काम कर चुके हैं। इस समय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पेशल करेस्पोंडेंट के पद पर कार्यरत हैं।

और पढ़ें
End of Article