रात में बार-बार लगती है प्यास तो इन बीमारियों का हो सकता है खतरा, जानें बचाव के कुछ आसान उपाय

कुछ लोग रात में नींद से उठकर बार-बार पानी पीने जाते हैं। यदि आपको भी ये आदत है, तो क्या आप जानते हैं कि ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि रात में बार-बार प्यास लगना इन बीमारियों का संकेत हो सकता है।

Causes of Frequent Thirst At Night While Sleeping : कुछ लोग रात में बार-बार प्यास लगने की समस्या से परेशान रहते हैं। बार-बार उठकर पानी पीना और नींद का टूटना, दोनों ही सेहत को प्रभावित करते हैं। आज हम आपको इसके पीछे छिपे कारण या बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं। रात में बार-बार प्यास लगना जिसे मेडिकल की भाषा में 'पॉलीडिप्सिया' कहा जाता है। ये एक गंभीर हेल्थ कंडीशन है। इसमें मुंह का सूखना, बार-बार पेशाब आना भी शामिल हैं।

Causes of frequent thirst at night

रात में बार-बार प्यास लगने के कारण - Causes of Frequent thirst in Night

डायबिटीज

रात में ज्यादा प्यास लगने के पीछे एक बड़ा कारण डायबिटीज हो सकता है। दरअसल जब शरीर में शुगर लेवल बढ़ता है, तो इससे शरीर में पानी की कमी होती है, और बार-बार प्यास लगती है।

End of Feed