Home Remedies To Treat Nose Bleeding In Hindi : गर्मी के दिनों में नाक से खून आने के मामले काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं। जिसे आम भाषा में नकसीर फूटना कहते हैं। बहुत अधिक ड्राईनेस, नाक को रगड़ने, साइनसन, टाइफाइड, मलेरिया जैसी हेल्थ कंडीशन में भी हमारी नाक से खून आने के मामले बढ़ जाते हैं। यदि आप इस समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाने के लिए कुछ कारगर उपाय तलाश रहे हैं, तो आपको ये घरेलू नुस्खे जरूर ट्राई करने चाहिए।
नाक से खून आने के लिए घरेलू नुस्खे - Home Remedies To Treat Nose Bleeding In Hindi
सेब का सिरका
नाक से खून आने की समस्या को सेब का सिरका तेजी से ठीक कर सकता है। सेब के सिरके में एसिड की मात्रा पाई जाती है, जो आपकी नाक की रक्त वाहिकाओं को संकुचित कर देता है। जिससे खून का निकलना तेजी से रुक जाता है। इसके लिए आपको सेब का सिरका रुई में लेकर नाक के नथुने पर लगाना चाहिए।
प्याज का रस
प्याज का इस्तेमाल भी नाक से आने वाले खून को रोकने में किया जाता है। जी हां प्याज के रस की भाप बनाकर स्टीम लेने से आपकी नाक से आने वाला खून तेजी से बंद हो जाता है। इसके अलावा प्याज के रस की कुछ बूंदें भी आप नाक के आसपास रख सकते हैं।
पुदीने का पेस्ट
पुदीना यानी पिपरमेंट के पत्तों का पेस्ट बनाकर अपने माथे और नाक के आसपास लगाने से आपको नाक से खून आने से जल्द निजात मिलती है। पुदीना एक सुगंधित पौधा है, जिसकी तासीर काफी ठंडी होती है। नकसीर की समस्या के लिए ये एक कारगर औषधि है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
