Reasons For Feeling Tired And Sleepy All The Time In Hindi: कभी-कभी ऐसा होता है कि हम रात को टाइम से सोते हैं, 8 घंटे की नींद भी ले लेते हैं, फिर भी सुबह उठते ही थकान महसूस होती है। दिनभर सुस्ती छाई रहती है, कुछ करने का मन नहीं करता और ऐसा लगता है जैसे शरीर ने आराम ही नहीं किया। अगर आप भी कुछ दिनों से ऐसा महसूस कर रहे हैं, तो इसका मतलब सिर्फ नींद पूरी करना ही काफी नहीं है। इसके पीछे कुछ और कारण भी हो सकते हैं जो जानना जरूरी है।
Causes Of Feeling Tired All The Time
दिनभर थकान के पीछे का कारण - Causes Of Feeling Tired And Sleepy All The Time In Hindi:
पोषण की कमी भी हो सकती है वजह
शरीर को ठीक से काम करने के लिए जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है। अगर आपके शरीर में आयरन, विटामिन बी12 या विटामिन डी की कमी है तो आप चाहे जितनी भी नींद लें, शरीर थका-थका ही महसूस करेगा। ऐसी कमी थकान और आलस की सबसे आम वजहों में से एक है।
पानी कम पीना भी बना सकता है सुस्त
कई बार हम पूरे दिन पानी पीना भूल जाते हैं या बहुत कम मात्रा में पानी लेते हैं। इससे शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है और थकान लगती है। पानी की कमी से शरीर की एनर्जी लेवल गिर जाता है और दिनभर सुस्ती महसूस होती है।
ज्यादा कैफीन से भी नींद पर असर पड़ता है
काफी लोग थकान मिटाने के लिए बार-बार चाय या कॉफी पीते हैं। शुरुआत में इससे अच्छा लगता है, लेकिन धीरे-धीरे ये आदत नींद के पैटर्न को बिगाड़ देती है। नींद की क्वालिटी खराब होने पर दिनभर थकान लगती रहती है।
खराब नींद की वजह से भी हो सकता है ऐसा
सिर्फ सो जाना ही काफी नहीं होता, सोने का तरीका और नींद की गहराई भी जरूरी है। अगर आपकी नींद बार-बार टूटती है या आप बहुत हल्की नींद लेते हैं तो शरीर को पूरा आराम नहीं मिल पाता, जिससे थकान बनी रहती है।
थायरॉइड या तनाव की भी हो सकती है भूमिका
हाइपोथायरॉइड जैसी हेल्थ प्रॉब्लम भी थकान की वजह बन सकती है। इसके अलावा, अगर आप लगातार टेंशन या चिंता में रहते हैं तो दिमाग और शरीर दोनों थक जाते हैं। मानसिक तनाव नींद को भी प्रभावित करता है और आप दिनभर थके-थके रहते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
