हेल्थ

पुरुषों की मर्दाना ताकत बढ़ाता है यह छोटा सा ड्राई फ्रूट, सेहत के लिए भी है वरदान, बस ऐसे करना होगा सेवन

Mardana Taqat Ke Liye Kishmish: पुरुषों के साथ रोजमर्रा के जीवन में कई तरह की समस्याएं देखने को मिलती हैं। वह दिनभर की भागदौड़ के बाद काफी थक जाते हैं। वह तनाव, डिप्रेशन, मांसपेशियों और एनर्जी में कमी आदि जैसी समस्याओं का सामना भी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते है, एक छोटा सा ड्राई फ्रूट उनके लिए ऐसे में बहुत कारगर हो सकता है। यह छोटा सा ड्राई फ्रूट पुरुषों की मर्दाना ताकत को नेचुरली बढ़ाने में मदद करता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

Image

Mardana Taqat Ke Liye Kishmish

Photo : iStock

Mardana Taqat Ke Liye Kishmish: पुरुषों के लिए एक खास ड्राई फ्रूट का सेवन बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। हम बात कर रहे हैं किशमिश की। हम में से बहुत लोग किशमिश को बस मीठा और हल्का-फुल्का स्नैक समझते हैं, लेकिन ये छोटा सा ड्राई फ्रूट पुरुषों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। खासकर अगर आप थकान, कमजोरी या यौन कमजोरी जैसी दिक्कतों से जूझ रहे हैं तो किशमिश को रोजाना खाना आपकी सेहत में बड़ा बदलाव ला सकता है। आयुर्वेद में भी किशमिश को मर्दाना ताकत बढ़ाने वाला फूड माना गया है। जानते हैं कैसे और कब करें इसका सही सेवन ताकि मिले पूरा फायदा।

मर्दाना ताकत के लिए किशमिश फायदेमंद - Mardana Taqat Ke Liye Kishmish

किशमिश में एक खास अमीनो एसिड होता है जिसे आर्जिनिन कहा जाता है। ये स्पर्म काउंट बढ़ाने और यौन प्रदर्शन को सुधारने में मदद करता है। जो पुरुष कमजोरी या जल्दी थकान जैसी समस्या महसूस करते हैं, उनके लिए किशमिश बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है।

शरीर को देता है तुंरत एनर्जी

किशमिश में नेचुरल शुगर जैसे ग्लूकोज और फ्रक्टोज भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं। सुबह खाली पेट किशमिश खाने से दिनभर चुस्ती बनी रहती है और थकान जल्दी नहीं होती।

टेस्टोस्टेरोन लेवल को करता है बैलेंस

पुरुषों की मर्दाना ताकत का सीधा संबंध टेस्टोस्टेरोन हार्मोन से होता है। किशमिश का नियमित सेवन शरीर में इस हार्मोन को बैलेंस करने में मदद करता है, जिससे यौन इच्छा और स्टैमिना दोनों में सुधार आता है।

ब्लड फ्लो में सुधार लाकर परफॉर्मेंस बढ़ाता है

किशमिश में मौजूद आयरन और पोटैशियम शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं। बेहतर ब्लड फ्लो से यौन अंगों में भी ऑक्सीजन का संचार अच्छे से होता है, जिससे यौन परफॉर्मेंस में भी सुधार होता है।

पुरुष मर्दाना ताकत के लिए किशमिश का सेवन कैसे करें - Mardana Taqat Ke Liye Kishmish Kaise Khaye

रात को 8-10 किशमिश पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट खा लें। चाहें तो गुनगुने दूध के साथ भी ले सकते हैं। इसे कम से कम 15-20 दिन लगातार लेने से असर साफ नजर आने लगता है। ध्यान रहे, जरूरत से ज्यादा सेवन न करें, हर चीज की सीमा जरूरी होती है।

अगर आप भी बिना दवा के मर्दाना ताकत और एनर्जी बढ़ाना चाहते हैं, तो आज से ही किशमिश को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। यह छोटा सा फल आपकी सेहत में बड़ा बदलाव ला सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article