Purple Cabbage Benefits For Weight Loss In Hindi: वजन घटाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते, तरह-तरह की डाइट फॉलो करते हैं, आर्टिफिशियल सप्लीमेंट्स से डिटॉक्स जूस तक सब कुछ ट्राई करते हैं,लेकिन फिर भी कुछ खास लाभ देखने को नहीं मिलता है। बहुत से लोग तो वजन घटाने के लिए खाना पीना तक छोड़ देते हैं, इससे उनका वजन कुछ हद तक कम तो हो जाता है, लेकिन वे जैसे ही खाना शुरू करते हैं, उनका वजन फिर से बढ़ जाता है। वहीं, इस तरह वेट लॉस की वजह से शरीर में कमजोरी और पोषण की कमी भी देखने को मिलती है। लोगों की मांसपेशियां कम हो जाती हैं और बाल भी झड़ने लगते हैं। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल आता है कि आखिर स्वस्थ तरीके से वजन कम कैसे करें।
Purple Cabbage Benefits For Weight Loss In Hindi
आपको बत दें कि वजन घटाने में कोई साइंस नहीं है। वेट लॉस का सिंपल सिद्धांत है, आपको इसके लिए दैनिक कैलोरी इनटेक कम रखने या रोज शरीर की जरूरत से थोड़ा कम खाने की जरूरत होती है। अगर किसी व्यक्ति का दैनिक कैलोरी इनटेक 2000 कैलोरी है, तो उन्हें वेट लॉस के लिए नियमित 200-300 कम कैलोरी खाने की जरूरत होती है। लेकिन कैलोरी इनटेक कम करने का अर्थ यह नहीं है कि आप कम खाना शुरू कर दें या खाना पीना छोड़ दें, बल्कि आपको ऐसे फूड्स खाने की जरूरत है, जो कम कैलोरी में भरपूर पोषण दैं। आपको बता दें कि एक ऐसी बैंगनी सब्जी है जिसे डाइट में शामिल करके आपको कम कैलोरी का सेवन करने और शरीर को भरपूर पोषण देने में मदद मिल सकती है। यह आपकी तेजी से वेट लॉस में मदद करेगी। यहां जानें कौन सी है ये चमत्कारी सब्जी...
शरीर की चर्बी मोम की तरह पिघला देगी ये बैंगनी रंग की ये सब्जी
सर्दियों में गोभी खाना तो हम सभी को बहुत पसंद होता है। लोग फूलगोभी, ब्रोकली और पत्ता गोभी का खूब सेवन करते हैं। ये सभी कैलोरी में बहुत कम होती हैं और पोषण से भरपूर। लेकिन क्या आपने कभी बैंगनी रंग की पत्ता गोभी का सेवन किया है? पत्ता गोभी की कई किस्में होती हैं। आमतौर पर हरी पत्ता गोभी अधिक खाते हैं, लेकिन आपको बता दें कि बैंगनी पत्ता गोभी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और इसमें शक्तिशाली औषधीय गुण होते हैं।
पोषण से भरपूर बैंगनी पत्ता गोभी घटाएगी वजन - Purple Cabbage For Weight Loss In Hindi
पोषण की बात करें तो इसमें विटामिन ए, सी, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह शरीर को भरपूर पोषण देने के साथ-साथ बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद करती है। पाचन क्रिया को दुरुस्त रखती है। यह कम कैलोरी में आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखती है। इससे आपकी भूख कंट्रोल रहती है और अनहेल्दी खाने की क्रेविंग भी नहीं होती। इस तरह यह वेट लॉस के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन जाता है।
वेट लॉस डाइट में कैसे शामिल करें बैंगनी पत्ता गोभी
अगर आप वेट लॉस करने की कोशिश कर रहे हैं, तो बैंगनी पत्ता गोभी को कई तरह से अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
- पत्ता गोभी का सूप बनाकर पी सकते हैं।
- सब्जी के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं।
- सलाद में शामिल कर सकते हैं।
- पुलाव और अन्य पकवानों में शामिल कर सकते हैं।
बैंगनी पत्ता गोभी वजन घटाने का एक बहुत ही स्वादिष्ट तरीका है। इसे अपनी वेट लॉस डाइट में शामिल करके आसानी से मोटापा कम करने में मदद मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
