World Heart Day: लंबे समय तक यूज करते हैं मोबाइल-लैपटॉप, बन सकते हैं दिल की बीमारी के मरीज, बिगड़ जाता है ब्लड सर्कुलेशन

Prolonged Inactivity Can Increase Heart Disease Risk: अगर आप भी लंबे समय तक मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं, तो बता दें कि इससे आप दिल की बीमारियों के मरीज बन सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लंबे समय तकक स्क्रीन टाइम से ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ता है और डीप वेन थ्रॉम्बोसिस का खतरा बढ़ जाता है। जानिए आपको कैसे मरीज बना सकता है आपकी ये आदत।

Prolonged Inactivity Can Increase Heart Disease Risk: आज की लाइफस्टाइल में मोबाइल और लैपटॉप हमारे सबसे बड़े साथी बन गए हैं। काम हो, पढ़ाई हो या फिर एंटरटेनमेंट, अब हर चीज इन पर ही टिकी हुई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन गैजेट्स का लंबे समय तक इस्तेमाल आपकी सेहत, खासकर दिल की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है? हृदय रोग विशेषज्ञों का मानना है कि ज्यादा स्क्रीन टाइम से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लगातार बैठे रहने से शरीर में ब्लड फ्लो सही तरीके से नहीं हो पाता और इससे डीप वेन थ्रॉम्बोसिस जैसी गंभीर समस्या हो सकती है। यानी ज्यादा देर तक मोबाइल-लैपटॉप पर चिपके रहना आपकी हेल्थ के लिए धीरे-धीरे जहर की तरह है।

Prolonged Inactivity Can Increase Heart Disease Risk

Prolonged Inactivity Can Increase Heart Disease Risk

स्क्रीन टाइम और ब्लड सर्कुलेशन का कनेक्शन

जब हम घंटों मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं, तो शरीर लंबे समय तक एक ही पोज़िशन में रहता है। इससे खून का सही तरीके से संचार नहीं हो पाता। खराब ब्लड सर्कुलेशन की वजह से पैरों में सूजन, दर्द और ब्लड क्लॉट बनने का खतरा बढ़ जाता है।

End of Feed