कम उम्र में क्यों सफेद हो रहे बाल? जानें डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़े टिप्स, वापस लौटेगा बालों का रंग

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 25, 2025, 06:43 PM IST

Premature Grey Hair Causes Prevention : सफेद बाल पहले बुजुर्गों की निशानी थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज युवाओं में भी सफेद बालों की समस्या काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। जी हां आज हम आपको युवाओं में बाल सफेद होने की वजह बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही जानें डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़े कुछ जरूरी टिप्स...

Premature Grey Hair Causes Prevention : सफेद बाल बढ़ती उम्र की साफ निशानी हुआ करते थे, लेकिन आजकल युवाओं में भी बाल जल्दी सफेद होने की समस्या आम हो रही है। पहले आमतौर पर 40–50 साल की उम्र के बाद लोगों में सफेद बालों की समस्या दिखाई देती थी, लेकिन अब 20–25 साल की उम्र के लोग भी सफेद बालों से परेशान दिखाई दे रहे हैं। बालों का रंग सफेद होने की मुख्य वजह शरीर में मेलेनिन नाम के रंगद्रव्य का कम होना है। जब शरीर में मेलेनिन की मात्रा कम होने लगती है, तो बालों का प्राकृतिक रंग धीरे-धीरे हल्का होकर सफेद होने लगता है। आइए जानते जल्दी सफेद होते बालों का कारण और इन्हें रोकने के उपाय...

premature grey hair

कम उम्र में बाल सफेद होने के कारण

  • कुछ लोगों में जल्दी बाल सफेद होने के पीछे कुछ जेनेटिक फैक्टर भी हो सकता है। अगर आपके परिवार में किसी को कम उम्र में सफेद बाल हुए हैं, तो संभावना है कि यह आपको भी विरासत में मिले।
  • आज कामकाज और लाइफस्टाइल के कारण लगातार बढ़ते तनाव और स्ट्रेस के कारण लगातार बालों के रंग पर असर पड़ रहा है। ये आपके बालों के जल्दी सफेद होने का कारण बन सकती है।
  • पोषण की कमी भी जल्दी सफेद बालों के पीछे मुख्य वजह है। शरीर में विटामिन B12, आयरन, कॉपर और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों की कमी बालों को समय से पहले सफेद कर सकती है।
  • बालों के जल्दी सफेद होने के पीछे हार्मोनल बदलाव भी काफी अहम साबित होता है। थायरॉयड या अन्य तरह के हार्मोनल असंतुलन से भी आपके बाल कम उम्र में सफेद हो सकते हैं।
  • अनहेल्दी लाइफस्टाइल जिसमें धूम्रपान, शराब का सेवन और नींद की कमी भी शामिल है। ये सभी चीजें मिलकर बालों को समय से पहले सफेद कर देती है।

End of Feed