हेल्थ

Pollution Home Remedy: फेफड़ों से सारा प्रदूषण सोख लेगा ये पानी, खांसी जुकाम भी होगा दूर-रसोई की चीजों से 5 मिनट में करें तैयार

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 8, 2023, 03:34 PM IST

Pollution Home Remedy: देश के कई राज्यों में प्रदूषण ने कोहराम मचा रखा है। दिल्ली-एनसीआर के इस वक्त प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। इस समय यहां AQI लेवल 600 के पार पहुंच गया है। प्रदूषण की वजह से लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खराब वायु गणवत्ता की वजह से लोगों को सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही है।

Image

Pollution Home Remedy

Pollution Home Remedy: देश के कई राज्यों में प्रदूषण ने कोहराम मचा रखा है। दिल्ली-एनसीआर के इस वक्त प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। इस समय यहां AQI लेवल 600 के पार पहुंच गया है। प्रदूषण की वजह से लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खराब वायु गणवत्ता की वजह से लोगों को सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही है। इसके अलावा लोगों को आंखों में जलन भी महसूस हो रही है। जहरीली हवा की वजह से लोगों को फेफड़ों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं भी हो रही हैं। प्रदूषण की वजह से लोगों की इम्यूनिटी बेहद कमजोर हो गई है। इसकी वजह से लोग बहुत जल्दी सर्दी सर्दी-खांसी और मौसमी बुखार की चपेट में आते हैं। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए आप तुलसी के पत्ते और अदरक की हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं।

इम्‍यूनिटी को बनाएं मजबूत

तुलसी एंटी बैक्टीरियल, विटामिन-सी और मैग्‍नीशियम से भरपूर होता है जो आपको संक्रमण और एलर्जी से बचाने में मददगार है। तुलसी जहरीली हवा के प्रभाव को कम करता है और फेफड़ों को संक्रमण से बचाता है। तुलसी के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है। एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर तुलसी सर्दी-जुकाम और खांसी से बचाने में सहायक है। ऐसे में इसका सेवन जरूर करें।

तुलसी औऱ अदरक की चाय

अदरक और तुलसी की चाय का सेवन करने से मौसमी बीमारियों का खतरा कम रहता है। एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर तुलसी औऱ अदरक सर्दी, खांसी और बुखार में बेहद कारगर साबित होता है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article