हेल्थ

Spices to Eat in Pollution: प्रदूषण से लड़ने के लिए जरूर खाएं ये 5 मसाले, 50 प्रतिशत तक कम होगा बीमारियों का खतरा

Pollution Home remedies: प्रदूषण का स्तर दिल्ली समेत आस पास से शहरों में इन दिनों बड़ी परेशानी पैदा कर रहा है। ऐसे में सांस दिल आदि की दिक्कतों का रिस्क बहुत बढ़ रहा है, जिसके लिए सेहत को दुरुस्त रखना आवश्यक है। यहां देखें पॉल्यूशन से लड़ने के लिए किचन के ऐसे मसाले, जिनका सेवन आपको बीमारियों की चपेट में आने से बचाएगा।

Image

Pollution home remedies delhi air pollution herbs and spices to control pollution how to cure lung infection heart breathing diseases

Herbs Spices to eat in Pollution Home remedies: दिल्ली, मुंबई समेत देश के बड़े राज्यों में इन दिनों प्रदूषण चिंता का विषय बना हुआ है। राजधानी में लगातार बढ़ते प्रदूषण के स्तर में हालांकि कल कुछ गिरावट हुई है, लेकिन मामला अभी भी खतरनाक बना हुआ है। ऐसे में दूषित हवा सीधे तौर पर सांस से लेकर दिल आदि तक को बुरी तरह प्रभावित करती हैं। इसलिए प्रदूषण से अपना और अपने परिवार का बचाव करने के लिए एवं बीमारियों से बचने हेतु आपको घर पर ही अपनी डाइट से लेकर लाइफस्टाइल में बदलाव करने चाहिए। खासतौर से सर्दियों में इस तरह की गंभीर स्थिति के पैदा होने से तकलीफ और बढ़ सकती है। प्रदूषण के कारण अस्थमा, सर्दी, जुकाम, गले में दर्द, टॉन्सिल्स आदि की दिक्कत आम होती है। ऐसे में बचाव हेतु आप किचन के कुछ मसालों का इस्तेमाल कर अपनी सेहत की रक्षा कर सकते हैं। देखें ऐसे कौन से पांच मसाले हैं, जिनका सेवन प्रदूषण में अच्छा माना जाता है।

Pollution Home Remedies, Spices to improve lung Health

हल्दी

प्रदूषण में अपने दिल से लेकर फेफड़ों की सेहत में सुधार करना है, तो हल्दी का सेवन आपके लिए अच्छा हो सकता है। हल्दी में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो प्रदूषण के कारण बंद हुई नाक, अस्थमा आदि की दिक्कत में राहत दिला सकते हैं।

haldi

haldi

अदरक

कंजेशन, सर्दी, जुकाम, कफ में अदरक का सेवन बहुत लाभदायक माना जाता है। बता दें कि अदरक में भी एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट वाले गुण होते हैं जो फेफड़ों की सेहत के लिए शानदार होते हैं।

Ginger

Ginger

लहसुन

स्वाद के साथ साथ सेहत में सुधार के लिए भी लहसुन अच्छा विकल्प मानी जाती है। एंटीबॉयोटिक के रूप में भी लहसुन का यूज होता है, इससे सांस की दिक्कत, इम्यून सिस्टम की मजबूती आदि में मदद मिलती है।

garlic

garlic

काली मिर्च

काली मिर्च भी प्रदूषण के दूष्प्रभावों से बचने में असरदार मानी जाती है। इससे म्यूकस कम बनता है और बंद नाक, अस्थमा की शिकायत भी दूर होती है।

black pepper

black pepper

इन्हीं मसालों के साथ साथ थाईम, पेपरमिंट, लिकोराइस रूट आदि भी प्रदूषण में खाने के लिए बेहतरीन हर्ब्स और मसाले हैं।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article