Pets shouldn’t be allowed to sleep with you on the bed : पालतू जानवर रखना हमेशा एक अच्छा फील करवाता है। जब भी आप ऑफिस से थके हारे काम से वापस घर आते हैं, तो आपका पालतू जानवर आपके पास दौड़ा चला आता है। उसकी प्यारी सी आंखें और प्यार भरा व्यवहार आपकी दिन भर की सारी थकान को मिनटों में गायब कर सकता है। दिन भर के बाद जब आप आपने पेट्स को मिलते हैं तो उनके शरीर पर हाथ फेरकर आपकी तबियत भी हल्की हो जाती है। वे भी इस दुलार से खूब खुश हो जाते हैं। हालांकि कुछ पशु चिकित्सकों की मानें तो आपके द्वारा की जाने वाली कुछ चीजें ना केवल आपके बल्कि आपके पालतू जानवर के लिए भी हानिकारक हो सकती हैं। ऐसी ही कुछ बातें विशेषज्ञों ने बताई हैं जिन्हें हम आपके सामने रखना चाहते हैं।
Pets shouldn’t be allowed to sleep with you on the bed (IStock)
जानवरों की लार में होता है बैक्टीरिया
यदि आप कुत्ता पालने का शौक रखते हैं और वह लगातार अपको चाटता रहता है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि कुत्ते की लार में पाया जाने वाला बैक्टीरिया आपकी त्वचा पर इंफेक्शन, जलन और एलर्जी जैसी गंभीर चीजें पैदा कर सकता है। इसके साथ ही कुत्ते के शरीर में पाए जाने वाले पिस्सू भी आपके शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।
मेकअप चाटते से नुकसान
यदि आपका पालतू जानवर आपके चेहरे या बॉड़ी के किसी भी पार्ट को चाटता है जिसपर मेकअप लगा हुआ है। तो ऐसा करने आपके पालतू जानवर के लिए बेहद जहरीला हो सकता है। जानवरों के डॉक्टर हमें बताते हैं कि यदि आपका पालतू जानवर आपके चेहरे या होंठों को चाटता है तो ऐसा बिल्कुल ना करने दें। क्योंकि चेहरे और होंठ पर लगे मेकअप में जो केमिकल्स का उपयोग किया जाता है उससे जानवरों के पेट में समस्या पैदा हो सकती है।
पालतू जानकारों को हाथ से ना खिलाएं खाना
डॉक्टर कहते हैं कि आपको कभी भी अपने पालतू जानवर को अपने साथ थाली में या अपने हाथों से खाना नहीं खिलाना चाहिए। यदि आप अपने पालतू जानवर को अपने साथ बेड या सोफा पर साथ लेकर बैठते हैं तो इस बात का पूरा ध्यान रखें कि उसकी साफ-सफाई नियमित रूप से हो।
बचाव के उपाय
यदि कुछ बुनियादी बातों का ध्यान रखकर हम अपने पालतू जानवर को अपने साथ रखेंगे, तो हमें किसी भी तरह के संक्रमण का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है।
- नियमित रूप से अपने बिस्तरों को धोएं और धूप में सुखाएं, जिससे कीटाणु को मारा जा सके।
- जानवरों को नहलाते समय एटीबैक्टीरियल साबुन का उपयोग करें।
- नियमित चिकित्सा जांच, टीकाकरण, और साफ-सफाई का ख्याल रखें।
- संक्रमण से बचने के लिए सप्ताह में एक बार जानवर के पंजे और शरीर को अच्छे से साफ करें।
