हेल्थ

शरीर के इन हिस्सों में हो रहा है दर्द, तो समझ लें पेट के कैंसर का है खतरा, इग्नोर करना पड़ेगा महंगा

Stomach Cancer: पेट का कैंसर होने पर हमारा शरीर कुछ खास तरह के संकेत देता है, जिन्हें इग्नोर करने की गलती हमें कभी नहीं करनी चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शरीर के इन 5 हिस्सों में दर्द होने का मतलब है कि आपको पेट के कैंसर का खतरा बढ़ चुका है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

Symptoms of Stomach Cancer

Photo : iStock

symptoms of gastric cancer in hindi: पेट का कैंसर या गैस्ट्रिक कैंसर एक काफी खतरनाक कैंसर है। जिसे यदि समय रहते इलाज न किया जाए तो व्यक्ति की मौत तक हो जाती है। हालांकि पेट का कैंसर कोई एक दिन में नहीं फैल जाता है। इसे फैलने में काफी लंबा समय लगता है। यही कारण है कि इसके लक्षणों का पता यदि समय रहते लगा लिया जाए तो इसके खतरे को काफी कम किया जा सकता है। लेकिन यदि आप इन संकेतों को इग्नोर करते हैं, तो आपको इसके गंभीर परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं। आज हम आपको शरीर के अलग-अलग भाग में होने वाले दर्द के बारे में बताएंगे जो आपको पेट के कैंसर का संकेत देते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

पेट में कैंसर के संकेत (Symptoms of Stomach Cancer in Hindi)

1. पेट के बीच में दर्द

पेट में कैंसर होने पर आपको पेट के बीच वाले भाग में तेज दर्द महसूस हो सकता है। हालांकि कभी यह दर्द हल्का और तेज दोनों तरह का होता है। यदि आप लंबे समय से पेट के बीच वाले भाग में दर्द का अनुभव कर रहे हैं, तो आपको पेट के कैंसर का खतरा हो सकता है।

2. पसलियों में दर्द

पेट के कैंसर का बड़ा संकेत पसलियों में दर्द होना है। यदि आप पसलियों में चुभन और दर्द का अनुभव करते हैं, तो आपको बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि यह पेट के कैंसर का संकेत हो सकता है।

3. रेक्टल एरिया में दर्द

यदि आपको मल त्याग करते समय रेक्टल एरिया में काफी तेज दर्द महसूस होता है। तो इसे इग्नोर करने की गलती बिल्कुल न करें। यह पेट के कैंसर का बड़ा संकेत हो सकता है। कई बार लोग इसे पाचन से जोड़कर देखते हैं और इग्नोर करते हैं। लेकिन यदि यह लंबे समय तक हो रहा है,तो आपको तुरंत जांच करा लेनी चाहिए।

4. पैर की नसों में दर्द

शरीर में जब भी कैंसर पनपने लगता है तो हमारी नसों में काफी तेज दर्द होने लगता है। यदि आपको भी पेट का कैंसर है तो आपको पैर की नसों में काफी तेज दर्द का अनुभव हो सकता है। ऐसा संकेत मिलते ही आपको बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।

डिस्क्लेमर- यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं, इसे एक्सपर्ट की राय न समझें। किसी भी बीमारी को केवल संकेत के आधार पर समझ पाना बहुत मुश्किल है। इसलिए किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article