किस बीमारी का संकेत हैं लगातार मुंह में होने वाला छाला, ना करें इन लक्षणों को नजरअंदाज

Oral Health Problems: मुंह में अगर आपके बार-बार छाला हो रहा है तो आमतौर पर इसे एक सामान्य समस्या समझा जाता है। लेकिन लगातार मुंह में होने वाले छाले कैंसर के संकेत हो सकते हैं। बार-बार होने वाला मुंह के छाले के शुरुआती लक्षणों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम डिटेल में जानेंगे कि कब स्थिति हमारे लिए बेहद खतरनाक हो सकती है।

Oral Cancer Symptoms: कभी ना कभी लाइफ में आपने भी मुंह में छाला होने की समस्या का सामना जरूर किया होगा। वैसे तो यह एक सामान्य समस्या है, जो आमतौर पर एक या दो सप्ताह में ठीक हो जाती है। लेकिन, समस्या तब बढ़ती है अगर यह कुछ दिनों में ठीक नहीं होती। विशेषज्ञों के अनुसार, बार-बार होने वाले मुंह का छाला, गले और मुंह के कैंसर का एक प्रारंभिक संकेत हो सकता है। कई लोग इस लक्षण को मामूली संक्रमण या जलन समझकर अनदेखा कर देते हैं और डॉक्टर के पास जाने से बचते हैं। ऐसे में अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो इसे मामूली समझकर इग्नोर कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आ सकता है।

Oral Health Problems

मुंह में होने वाला छाला

सबसे पहले समझते हैं कि मुंह का छाला आमतौर पर गोल या अंडाकार आकार का होता है और इनके चारों ओर सफेद, पीला या लाल किनारा होता है। ये खाने या पानी पीने के दौरान अत्यधिक दर्दनाक हो सकते हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर यह कैंसर के कारण होते हैं, तो ये समय के साथ ठीक नहीं होते हैं। मतलब अगर 14 दिन से भी ज्यादा लगातार ये समस्या बनी हुई है तो आप डेंजर जोन में हैं और अब आपको बिना किसी देरी के डॉक्टर से संपर्क करना होगा।

End of Feed