मोटापे पर वार करने आ रही है Ozempic, भारत में जल्द होगी लॉन्च

डेनमार्क की दवा कंपनी Novo Nordisk भारत में जल्द ही Ozempic नाम की एक इंजेक्शन दवा लॉन्च करने जा रही है। यह दवा मुख्य रूप से टाइप-2 डायबिटीज के इलाज के लिए बनाई गई है, लेकिन यह वज़न घटाने में भी काफी असरदार पाई गई है।अमेरिका में यह दवा 2017 में मंज़ूर हुई थी और अब भारत में सरकार से मंजूरी मिल चुकी है।

दुनिया भर में चर्चित वज़न कम करने वाली दवा Ozempic अब जल्द ही भारत में लॉन्च होने जा रही है। यह दवा डेनमार्क की दवा कंपनी Novo Nordisk द्वारा बनाई गई है। शुरुआत में इसे टाइप-2 डायबिटीज़ के इलाज के लिए बनाया गया था, लेकिन बाद में इसके वज़न घटाने के असरदार परिणाम सामने आए, जिससे यह मोटापे के मरीजों के बीच भी बेहद लोकप्रिय हो गई।

ozempic

Ozempic अब जल्द ही भारत में लॉन्च होने जा रही है

इससे पहले कंपनी ने भारत में अपनी मोटापा कम करने वाली दवा Wegovy लॉन्च की थी। इसका मुकाबला Eli Lilly की दवा Mounjaro से होगा, जो पहले ही भारत में आ चुकी है।भारत में डायबिटीज और मोटापे के मरीज़ों की संख्या बहुत ज़्यादा है। Ozempic के आने से इन बीमारियों से जूझ रहे लोगों को एक नया विकल्प मिलेगा।

End of Feed