हेल्थ

पेट के कैंसर पर लगानी है रोक तो आज ही खाने में शामिल करें ये 5 चीजें, डाइट करेगी दवा का काम!

Foods that Prevent Stomach Cancer : कैंसर आज तेजी से बढ़ता एक गंभीर खतरा है। जिसमें पेट का कैंसर आज लोगों के बीच काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। यदि आप पेट के कैंसर से परेशान हैं, और इससे बचाव करना चाहते हैं, तो आपको ये 5 चीजें डाइट में शामिल कर लेनी चाहिए।

Image

Foods that Prevent Stomach Cancer

Foods that Prevent Stomach Cancer : कैंसर आज दुनिया की सबसे गंभीर बीमारियों में से एक है। इनमें से पेट का कैंसर (Stomach Cancer) जिसे गैस्ट्रिक कैंसर भी कहा जाता है हमारे शरीर को धीरे-धीरे कमजोर करता है। दुनिया भर के कुल कैंसर के मामलों में पेट का कैंसर पांचवें स्थान पर है। हालांकि डॉक्टर और शोध बताते हैं कि हेल्दी लाइफस्टाइल और सही खानपान को अपनाकर पेट के कैंसर से बचाव किया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताएंगे जिन्हें डाइट में शामिल करने से आपकी कैंसर कोशिकाओं की ग्रोथ रुकती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये चीजें....

ब्रोकली

पेट के कैंसर से बचाव के लिए ब्रोकली का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। जी हां ब्रोकली में मौजूद सल्फोराफेन और फाइटोन्यूट्रिएंट्स शरीर में फ्री रेडिकल्स को खत्म करते हैं। जिससे कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने में मदद मिलती है।

लहसुन और प्याज

लहसुन और प्याज दोनों में ही सल्फर कंपाउंड पाए जाते हैं, जो शरीर में मौजूद बैक्टीरिया और इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। ये पेट की परत को मजबूत बनाकर कैंसर के खतरे को कम करते हैं।

ग्रीन-टी

वेट लॉस के लिए ग्री-टी का इस्तेमाल आपने जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ग्रीन-टी का सेवन करने से आपको पेट के कैंसर का खतरा भी कम हो सकता है। जी हां ग्रीन-टी में मौजूद पॉलीफेनॉल्स और कैटेचिन जैसे तत्व कैंसर सेल्स की एक्टिविटी को कम करते हैं।

हल्दी

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नाम का तत्व एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट हैं। जो कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। दूध में हल्दी मिक्स करके पीना आपको कैंसर के खतरे से बचा सकता है।

दही और प्रोबायोटिक फूड्स

दही और कुछ अन्य प्रोबायोटिक्स फूड्स पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करते हैं। ये आपके पाचन तंत्र को हेल्दी बनाकर हानिकारक बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकते हैं। रोजाना 1 कटोरी दही का सेवन करने से आप पेट के कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article