हेल्थ

मोटापे पर वार करने आ रही है Ozempic, भारत में जल्द होगी लॉन्च

डेनमार्क की दवा कंपनी Novo Nordisk भारत में जल्द ही Ozempic नाम की एक इंजेक्शन दवा लॉन्च करने जा रही है। यह दवा मुख्य रूप से टाइप-2 डायबिटीज के इलाज के लिए बनाई गई है, लेकिन यह वज़न घटाने में भी काफी असरदार पाई गई है।अमेरिका में यह दवा 2017 में मंज़ूर हुई थी और अब भारत में सरकार से मंजूरी मिल चुकी है।

Image

Ozempic अब जल्द ही भारत में लॉन्च होने जा रही है

दुनिया भर में चर्चित वज़न कम करने वाली दवा Ozempic अब जल्द ही भारत में लॉन्च होने जा रही है। यह दवा डेनमार्क की दवा कंपनी Novo Nordisk द्वारा बनाई गई है। शुरुआत में इसे टाइप-2 डायबिटीज़ के इलाज के लिए बनाया गया था, लेकिन बाद में इसके वज़न घटाने के असरदार परिणाम सामने आए, जिससे यह मोटापे के मरीजों के बीच भी बेहद लोकप्रिय हो गई।

इससे पहले कंपनी ने भारत में अपनी मोटापा कम करने वाली दवा Wegovy लॉन्च की थी। इसका मुकाबला Eli Lilly की दवा Mounjaro से होगा, जो पहले ही भारत में आ चुकी है।भारत में डायबिटीज और मोटापे के मरीज़ों की संख्या बहुत ज़्यादा है। Ozempic के आने से इन बीमारियों से जूझ रहे लोगों को एक नया विकल्प मिलेगा।

Ozempic एक हफ्ते में एक बार लगने वाला इंजेक्शन है, जिसमें semaglutide नाम का तत्व होता है। यह शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और भूख को कम करने का काम करता है। अमेरिका में इसे 2017 में मंज़ूरी मिली थी और अब तक इसकी वैश्विक बिक्री 17 अरब डॉलर से भी ज्यादा हो चुकी है।

भारत में बढ़ता बाज़ार और मुकाबला

भारत में डायबिटीज़ और मोटापा दोनों तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां 10 करोड़ से ज़्यादा लोग टाइप-2 डायबिटीज़ से पीड़ित हैं और 25 करोड़ से अधिक लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में Ozempic का भारत में आना एक बड़ी बात मानी जा रही है।

इस दवा का सीधा मुकाबला Eli Lilly की Mounjaro और पहले से ही भारत में मौजूद Wegovy से होगा। जानकारी के मुताबिक, भारत सरकार से अनुमति मिलने के बाद अब Ozempic की औपचारिक लॉन्चिंग बहुत जल्द की जाएगी।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि Ozempic केवल वज़न घटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दिल की बीमारियों और किडनी की समस्याओं के जोखिम को भी कम करती है। ऐसे में यह एक बहुआयामी इलाज के रूप में उभर रही है।

जल्द आ सकते हैं सस्ते विकल्प

हालांकि, कंपनी की semaglutide दवा पर जो पेटेंट है, वह मार्च 2026 में खत्म हो जाएगा। इसके बाद भारत की बड़ी दवा कंपनियां जैसे Sun Pharma, Cipla, Dr. Reddy's, Biocon और Zydus इस दवा के सस्ते जनरल वर्ज़न भी बाज़ार में ला सकती हैं। इससे लाखों लोगों को इसका फायदा कम कीमत में मिल सकेगा।

Novo Nordisk ने कहा है कि भारत उनके लिए एक महत्वपूर्ण बाज़ार है और वे यहां नवीनतम इलाज उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कंपनी पहले ही भारत में Rybelsus (गोलियों के रूप में), Wegovy जैसी दवाएं पेश कर चुकी है।

भारत में Ozempic का आगमन न सिर्फ डायबिटीज़ बल्कि मोटापे के खिलाफ भी एक बड़ी मेडिकल क्रांति की शुरुआत हो सकती है। यदि कीमतें किफायती रखी जाती हैं और जल्द जनरल वर्ज़न भी आते हैं, तो यह करोड़ों भारतीयों के जीवन में बदलाव ला सकता है।

बहुत ही आसान भाषा में समझते हैं क्या है Ozempic और कैसे यह करेगी काम कितना इसका होगा दाम:

यह सप्ताह में एक बार ली जाने वाली इंजेक्शन वाली दवा है।

इसका उपयोग टाइप-2 डायबिटीज कंट्रोल करने और वजन घटाने के लिए किया जाता है।

कौन सी कंपनी लॉन्च कर रही है?

डेनमार्क की दवा कंपनी Novo Nordisk भारत में इसे लॉन्च कर रही है

कब और कहां मंजूरी मिली?

भारत सरकार से हाल ही में अनुमति मिल गई है, अब आधिकारिक लॉन्च जल्द होगा।

प्रतिस्पर्धी दवाएं

यह दवा भारत में Eli Lilly की Mounjaro और Wegovy से प्रतिस्पर्धा करेगी।

Eli Lilly की Mounjaro मार्च में लॉन्च हुई थी और अब तक ₹154 करोड़ की बिक्री कर चुकी है।

Wegovy (जो खुद Novo Nordisk की है) ने ₹19 करोड़ की बिक्री की।

भारत में स्थिति ?

10.1 करोड़ लोग टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित हैं।

25.4 करोड़ लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं।

ऐसे में Ozempic भारत में काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

और क्या फायदे ?

यह सिर्फ वजन नहीं घटाती, बल्कि: दिल की बीमारियों (MACE) का खतरा घटाती है।

किडनी रोगों के जोखिम को भी कम कर सकती है।

भविष्य में क्या होगा?

Ozempic की मुख्य दवा Semaglutide की पेटेंट मार्च 2026 में खत्म हो जाएगी।

इसके बाद भारत की कंपनियाँ जैसे:

Sun Pharma

Cipla

Dr. Reddy’s

Zydus

Biocon

सस्ती Generic दवाएं लॉन्च कर सकती हैं।

कीमत?कंपनी ने अब तक Ozempic की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

bhawana gupta
भावना किशोर author

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यू... और देखें

End of Article