मोटे ही नहीं दुबले पतले भी हो सकते हैं शुगर के मरीज, जानें कैसे टाइप-2 डायबिटीज का शिकार हो रहे लोग

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसे सामान्य रूप से मोटे लोगों से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज पतले लोगों को भी अपना शिकार बना सकती है। जी हैं हाल ही में हुए शोध में ये बात सामने आई है कि टाइप-2 डायबिटीज के मरीज दुबले-पतले लोग भी हो सकते हैं।

खानपान और लाइफस्टाइल की गलतियों के कारण डायबिटीज आज एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। एक समय ऐसा भी था जब डायबिटीज केवल मोटे लोगों की परेशानी समझी जाती थी। लेकिन हाल ही में हुए एक शोध ने लोगों को चौंका दिया है। जिसमें कहा गया है कि मोटे लोग ही नहीं बल्कि दुबले-पतले लोग भी टाइप-2 डायबिटीज के शिकार हो सकते हैं। शोध में सामने आया है कि वजन कम होने का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि आपके शरीर में फैट की मात्रा कम है। इसलिए आपको अपनी बॉडी में फैट की मात्रा पर हमेशा ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं क्या है ये शोध और क्या हैं इसके आंकड़े?

diabetes

क्या कहता है शोध?

टाइप-2 डायबिटीज को लेकर गुजरात के अहमदाबाद में हुई एक स्टडी ने लोगों को चौंका दिया है। जिसमें कहा गया है कि नॉर्मल वेट ओबेसिटी का सीधा मतलब है कि इस व्यक्ति का बॉडी मास इंडेक्स (BMI) सामान्य है। लेकिन ऐसे व्यक्ति के शरीर में फैट की मात्रा ज्यादा हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो सामान्य वजन वाले लोगों की बात करें तो ऐसे पुरुषों में 25% फैट वहीं महिलाओं में 32% तक फैट की मात्रा पाई गई। जो मोटापा की श्रेणी में शामिल होती है।

End of Feed