Nose Bleeding In Summer Cause, Treatment, Home Remedies: झुलसती गर्मी और चिलचिलाती धूप में अक्सर लोग नाक से खून आने की समस्या से परेशान रहते हैं।यदि समय रहते इसका इलाज ना करवाया जाए, तो यह गंभीर रूप धारण कर (Nose Bleeding In Summer) सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो नाक में कई तरह की रक्त वाहिकाएं होती हैं, जो नाक के आगे और पीछे की सतह के करीब होती हैं। गर्मी में तापमान कम होने से नाक में सूखापन हो जाता है, जिससे नाक के खून की नलियां फैल जाती हैं। इससे नाक शुष्क होने लगती है और नासिकाओं में तनाव के कारण खून आना (Nose Bleeding In Summer Cause) शुरू हो जाता है।
Nose Bleeding In Summer Cause: गर्मियों में क्यों आता है नाक से खून, जानें कारण व इलाज
वहीं जिन लोगों को साइनोसाइटिस की समस्या होती है, वह अक्सर इस समस्या से ग्रस्त रहते हैं। इसे नकासीर भी कहा जाता है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि, आखिर गर्मियों में क्यों आता है नाक से खून और इसके उपचार के लिए कुछ घरेलू उपाय।
Nose Bleeding In Summer: गर्मियों में क्यों आता है नाक से खून
बता दें गर्मियों में तापमान कम होने व शुष्क हवा चलने से नाक की नलियां सूख जाती हैं, इससे नाक में सूखापन बढ़ने लहता है और नलियां फैल जाती हैं। जिससे नाक से खून आने लगता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ धूप में मुंह ढककर चलने का सुझाव देते हैं। इसके अलावा जो लोग साइनस की समस्या से ग्रस्त रहते हैं, वह भी अक्सर नकासीर की समस्या से परेशान रहते हैं। ध्यान रहे यदि गर्मियों में आपके भी नाक से खून आ जाता है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको कुछ आसान घरेलू उपाय बताएंगे, इसके जरिए आप इस समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं।Nose Bleeding In Summer Remedies: सरसो का तेल
नकासीर की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए सरसो का तेल रामबांण उपाय है। इसके लिए रात को सोते समय सरसो का तेल हल्का गुनगुना कर दो से तीन बूंद नाक में डालें। यदि संभव हो तो पूरी गर्मी नाक में तेल डालें। इससे धीरे धीरे आपकी यह समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी।Nose Bleeding In Summer Home Remedies: सरसो का तेलप्याज का रस
प्याज के रस को आयुर्वेद में औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन बी व एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। आयुर्वेद की मानें तो नकासीर में प्याज का रस नाक में डालने से राहत मिलती है। इसके लिए आपको 2 से 3 बूंद प्याज का रस नाक में डालना है।Nose Bleeding In Summer: मुंह से सांस लें
यदि धूप में निकलते ही अचानक से आपके नाक से खून आना शुरू हो जाता है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले आपको घबराना नहीं है और मुंह से तेज तेज सांस लेना शुरू कर दें, धीरे धीरे आपको राहत मिल जाएगी।Nose Bleeding In Summer: कपड़े में बर्फ लपेटकर नाक पर रखें
वहीं यदि इसके बावजूद नाक से खून ना रुक रहा हो तो कपड़े में बर्फ लपेटकर इसे नाक के ऊपर लगाकर रखें। इससे बहुत जल्द आपको राहत मिल जाएगी।Nose Bleeding In Summer Remedies: बेल के पत्ते को पानी में मिलाकर पिएं
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो बेल के पत्ते नकासीर की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए किसी संजीवन से कम नहीं है। ऐसे में बेल के पत्तं का रस पानी में मिलाकर रोजाना सेवन करें। विटामिन ई से भरपूर नकासीर की समस्या को जड़ से खत्म करने में सहायक होता है।Disclaimer
प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
