Nita Ambani Diet Plan (नीता अंबानी वेट लॉस कैसे करें): नीता अंबानी एक बेहतरीन बिजनैस वूमन होने के साथ साथ, घर का और खुद का ध्यान रखने में भी कुछ पीछे नहीं हैं। नीता जी अपनी स्टाइल और फिटनेस के साथ सेहत दुरुस्त रखने पर भी खूब फोकस करतीं हैं, और काफी हेल्दी लाइफस्टाइल तो डाइट रूटीन फॉलो करती हैं। 60 साल की उम्र में भी नीता जी किसी जवां हिरोइन से कम नहीं हैं, हालांकि बता दें कि एक समय पर नीता जी को मोटापे की शिकायत भी थी। लेकिन उन्होने बेहतरीन डाइट लेकर और वर्कआउट रूटीन फॉलो कर करीब 18 किलो वजन कम किया था। आप भी नीता जी जैसे वेट लॉस करना चाहते हैं, तो देखें नीता अंबानी डाइट प्लान, वजन कैसे कम करें।
Nita Ambani Weight loss diet plan
मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने बेटे अनंत के साथ फिट होने का संकल्प लिया था। जिसमें हेल्दी डाइट और नियमित रूप से जिमिंग, वॉक, डांसिंग और योगा आदि करके उन्होने ढेर सारा वेट लूज किया था। वेट लॉस जर्नी में नीता जी की शुद्ध शाकाहारी सिंपल घर की मील काफी फायदेमंद रही है। नीता जी की डाइट में सूप, सलाद, फल, सब्जियां तो गुजराती डिशेज थीं। इसी के साथ साथ उनके वेट लॉस में सबसे ज्यादा मददगार जो चीज रही है, वो थी चुकंदर की ड्रिंक।
Best Weight Loss Drink
वजन कम करने के लिए नीता जी ने दिन भर बढ़िया मात्रा में चुकंदर का जूस पीया था। जो न केवल वेट लॉस में बल्कि आपके पूरे शरीर की सेहत के लिए ही रामबाण है। वैसे तो चुकंदर सर्दियों में खाते हैं, लेकिन गर्मियों में मौसम में भी चुकंदर का जूस पीने के गजब फायदे होते हैं। आपको बता दें चुकंदर के जूस में पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक कॉपर, विटामिन और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं।
मोटापे के साथ साथ चुकंदर दिल की बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है, कोलेस्ट्रोल नियंत्रण में रखता है, स्किन पर नेचुरल निखार लाने में मदद करता है। आपको भी वेट लॉस तो ये अन्य फायदे पाने के लिए नीता जी से फिटनेस टिप्स लेनी चाहिए तो खासतौर से चुकंदर का जूस पीना चाहिए।
