केरल में बार-बार आ रहा ये जानलेवा वायरस, 42 साल की महिला में फिर दिखे बीमारी के लक्षण

Nipah Virus In Kerala : केरल के मलप्पुरम जिले के पेरिनतलमण्णा में निपाह वायरस के एक संदिग्ध मामले की पुष्टि हुई है। निपाह वायरस के संक्रमण जैसे लक्षणों के साथ एक 42 वर्षीय महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आइए जानते हैं क्यों बार-बार लौटकर आ रहा ये वायरस?

Nipah Virus In Kerala In Hindi : केरल के मलप्पुरम जिले के पेरिनतलमण्णा में निपाह वायरस के एक संदिग्ध मामले की पुष्टि हुई है। निपाह वायरस के लक्षणों के साथ 42 साल की एक महिला को एक अस्पताल में एडमिट कराया गया है। निपाह का मामला सामने आते ही लोगों में दहशत फैल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, महिला मलप्पुरम जिले के वालांचेरी इलाके की रहने वाली है। जिसे पेरिनतलमण्णा के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां स्वास्थ्य कर्मियों को महिला के निपाह संक्रमण का संदेह है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

nipah virus in kerala

जांच को भेजा सैंपल

निपाह वायरस के मामले की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। लेकिन लक्षणों को देखते हुए डॉक्टर्स इसे निपाह का मामला ही मान रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने रोगी के सैंपल को नेशनल लैब में टेस्टिंग के लिए भेज दिया है। जिसकी जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि महिला को निपाह से जुड़े काफी लक्षण दिखे थे, जिसके बाद इस बीमारी को लेकर लोगों को सचेत कर दिया गया है।

End of Feed