हेल्थ

छत्तीसगढ़ में मशरूम खाने से एक ही घर के 9 लोग बीमार, 2 साल की बच्ची की मौत - फूड पॉइजनिंग का हुए शिकार

People Get Sick After Eating Mushroom: छत्तीसगढ़ में जहरीला मशरूम खाने की वजह से 9 लोगें के बीमार होने की खबर सामने आई है। साथ ही, एक 2 साल की बच्ची की इसकी वजह से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मशरूम जहरीला था, जिसे खाने की वजह से फूड प्वाइजनिंग की समस्या हुई।

Image

People Get Sick After Eating Mushroom

People Get Sick After Eating Mushroom: बारिश के मौसम में अपने खानपान का बहुत खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इस दौरान वातावरण में हानिकारक बैक्टीरिया का प्रकोप काफी अधिक होता है, जो हमारे भोजन को दूषित बनाते हैं। इसलिए इस दौरान बाहर खाने से बचने की सलाह दी जाती है। मौसम में नमी और धूल मिट्टी के साथ हानिकारक बैक्टीरिया मिलकर खानपान की चीजों पर जमा हो जाते हैं, जब हम इनका सेवन करते हैं, तो यह पेट में जाने के बाद व्यक्ति को बीमार बनाने में योगदान देते हैं। इसलिए बारिश के दिनों में लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार सबसे ज्यादा होते हैं। छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से ऐसा ही एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां जहरीले मशरूम खाने की वजह से एक ही परिवार के 9 सदस्य बीमार हो गए, जिनमें एक 2 साल बच्ची की मौत हो गई। मशरूम खाने के बाद उल्टी-दस्त की समस्या होने पर इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पता चला कि मशरूम खाने की वजह से सभी को फूड पॉइजनिंग की समस्या हुई।

मशरूम खाते ही शुरू हुई उल्टियां

बताया जा रहा मरवाही में रहने वाले अशोक चंद्र को जहरीला मशरूम बाड़ी मिला था। वह घर की बाड़ी में घूम रहे थे तब उन्हें यह जंगली मशरूम नजर आया। वह मशरूम को सामान्य या खाने वाला मशरूम समझकर घर ले आए और इसकी सब्जी बनाई। उसके बाद परिवार के सभ सदस्य़ों ने मशरूम की सब्जी का सेवन किया। सब्जी खाने के बाद आधे घंटे बाद ही परिवार के सदस्यों की तबियत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी-दस्त शुरु हो गए। परेशानी होने के बाद सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। लेकिन दो साल बच्ची की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत्यु हो गई। परिवार के अन्य सदस्यों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

मशरूम में थे जहरीले पदार्थ

डॉक्टरों का कहना है कि लोगों द्वारा खाए गए मशरूम में पॉइजनिक सिम्टम्स थे। इसमें ऐसे पदार्थ थे जो जानलेवा हो सकते हैं। इसलिए बच्ची की मौत हो गई, साथ ही दो अन्य लोगों की हालत भी बहुत गंभीर है। फिलहाल सभी लोगों का इलाज किया जा रहा है। अगर स्थित कंट्रोल में नहीं आती है, तो सभी को आगे बड़े अस्पतालों में रेफर किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article