Health Research: जीन थेरेपी से ठीक हो सकता है बहरापन, जानें कैसे बढ़ा सकती है ये सुनने की क्षमता

New Health Research on Deafness: नई हेल्थ रिसर्च में पता चला है कि जीन थेरेपी की मदद से बहरापन ठीक किया जा सकता है। वैज्ञानिकों ने खास जीन को एक्टिव कर सुनने की क्षमता को बढ़ाने में सफलता पाई है।

New Health Research on Deafness: बहरेपन का निदान करने में वैज्ञानिकों को एक नई सफलता हाथ लगी है। इस सक्सेस जीन थेरेपी के जरिए पाई जा सकती है। यह थेरेपी कान की कोशिकाओं को पुनर्जीवित कर सुनने की शक्ति लौटा सकती है। एक रिसर्च में वैज्ञानिकों ने एक नई जीन थेरेपी विकसित की है, जो जन्मजात बहरापन या गंभीर सुनने की समस्या से जूझ रहे बच्चों और वयस्कों के लिए वरदान साबित हो सकती है।

Hear Loss photo

जीन थेरेपी से ठीक हो सकता है बहरापन

स्वीडन और चीन के शोधकर्ताओं की एक टीम ने इस थेरेपी का सफल परीक्षण किया, जिससे 10 मरीजों की सुनने की क्षमता में सुधार हुआ। यह अध्ययन 'नेचर मेडिसिन' जर्नल में प्रकाशित हुआ है। इस शोध में 1 से 24 साल की उम्र के 10 मरीजों को शामिल किया गया, जो चीन के पांच अस्पतालों में भर्ती थे।

End of Feed