20 से ज्यादा देशों में फैला कोरोना का नया वेरिएंट! जानें कितना है खतरनाक और कैसे करें बचाव

New Covid Variant Symptoms And Treatment: कोरोना वायरस एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। जी हां कोविड-19 यानी कोरोना वायरस से जुड़ा एक नया सब-वैरिएंट दुनिया के कई देशों में सामने आया है, जिसे BA.3.2 नाम दिया गया है। आइए विस्तार से जानते हैं कितना खतरनाक है ये वायरस और कैसे करें बचाव...

New Covid Variant Symptoms And Treatment: दुनियाभर के 20 से अधिक देशों में कोविड-19 के नए मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। इस बार संक्रमण के पीछे कोरोना का नया सब-वेरिएंट BA.3.2 बताया जा रहा है, जिसे कुछ जगहों पर 'सिकाडा' नाम से भी जाना जा रहा है। यह वैरिएंट अमेरिका समेत कई देशों में पाया जा चुका है, हालांकि भारत में अब तक इसका कोई मामला सामने नहीं आया है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) इस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों को सतर्क रहने के साथ घबराने से बचने की सलाह दे रहा है। आइए जानते हैं कितना खतरनाक है कोरोना का ये नया रूप और कैसे होगा बचाव...

New Variant of Corona Virus

कोरोना वायरस का नया रूप

क्या है कोरोना का नया वेरिएंट BA.3.2

कोरोना वायरस ने अभी तक अपने कई रूप बदले हैं, जिसमें एक नया वेरिएंट BA.3.2 बीते कुछ दिन पहले ही सामने आया है। जो ओमिक्रॉन परिवार का उप सदस्य है। हालांकि इस वायरस की इस फैमिली में म्यूटेशन ज्यादा होता है, जो इसे दूसरों से अलग बनाता है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस नए वेरिएंट में भी 70-75 अलग-अलग म्यूटेशन होने का अनुमान है, जिनमें से ज्यादातर स्पाइक प्रोटीन में होंगे। प्रोटीन वायरस का वह हिस्सा है जो इसे इंसानी कोशिकाओं पर हमला करने में मदद करता है। यह हमारे इम्यून सिस्टम को भी चकमा देकर तेजी से फैलता है। हालांकि हेल्थ एक्सपर्ट अभी इसे जानलेवा मानने को तैयार नहीं है।

End of Feed