हेल्थ

Navratri 2023: प्रेग्नेंसी के दौरान रख रही हैं व्रत तो इन बातों का रखें खास ध्यान, जानें क्या करें और क्या नहीं?

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 25, 2023, 01:31 PM IST

चैत्र नवरात्रि का आज यानी 25 मार्च को चौथा दिन है। आज के दिन मां कूष्मांडा माता की पूजा की जाती है। नौ दिवसीय उत्सव में कई लोग व्रत रखते हैं। व्रत रखने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। महिलाओं से लेकर पुरुष तक सभी इस दौरान व्रत रखते हैं। वहीं कुछ गर्भवती महिलाएं भी व्रत रखती हैं लेकिन उन्हें नौ दिनों का उपवास करने से बचना चाहिए क्याोंकि इससे बच्चे की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

Image

प्रेग्नेंसी के दौरान रख रही हैं व्रत तो इन बातों का रखें खास ध्यान (Source:istock)

Navratri Fasting Rules For Pregnant Women:चैत्र नवरात्रि का आज यानी 25 मार्च को चौथा दिन है। आज के दिन मां कूष्मांडा माता की पूजा की जाती है। नौ दिवसीय उत्सव में कई लोग व्रत रखते हैं। व्रत रखने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। महिलाओं से लेकर पुरुष तक सभी इस दौरान व्रत रखते हैं। वहीं कुछ गर्भवती महिलाएं भी व्रत रखती हैं लेकिन उन्हें नौ दिनों का उपवास करने से बचना चाहिए क्याोंकि इससे बच्चे की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपने सेहत का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। खाने पीने से लेकर उठने बैठने तक में महिलाओं को खास सावधानी बरतनी पड़ती है। ऐसे में कुछ महिलाएं सभी बातें जानते हुए भी प्रेग्नेंसी के दौरान नौ दिनों का व्रत रख लेती है जो बच्चे की सेहत पर बुरा असर डालती है। अगर आप प्रेग्नेंसी के दौरान व्रत रखना चाहती हैं तो इससे पहले डॉक्टर से संपर्क करें। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप प्रेग्नेंट हैं और नौ दिनों का उपवास रखना चाहती हैं तो फास्टिंग के लिए क्या कर सकती हैं और क्या नहीं कर सकती हैं।

क्या करना चाहिए?

1. अगर आप प्रेग्नेंसी के दौरान फास्ट रख रही हैं तो हर दो घंटे के बाद व्रत से जुड़ा खाना खाएं। इससे मैक्रोन्यूट्रिएंट्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का बैलेंस बना रहेगा।

2. इसके साथ ही खुद को हाइड्रेटेड रखें। इसके लिए आप भरपूर पानी पिएं या फिर नारियल का पानी पिएं।

3. प्रेग्नेंट महिलाएं साबुत अनाज का भी सेवन कर सकती हैं। इससे आपको एनर्जी और फाइबर मिलेगा। इसके लिए आप अपने आहार में साबूदाना, बाजरा और रागी को शामिल कर सकती है।

4. वहीं अपनी डाइट में फल, सलाद, दूध और ड्राई फ्रूट्स को शामिल कर सकती हैं।

5. इसके साथ ही प्रेग्नेंट महिलाएं अपनी डाइट में बादाम, किशमिश और अखरोट का मिश्रण शामिल करें।

क्या नहीं करना चाहिए?

1. अगर आप प्रेग्नेंट है तो लंबे समय तक भूखी ना रहें। ऐसा करने से आपके और बच्चे की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। ज्यादा समय तक भूखा रहने से आपके बच्चे की ग्रोथ प्रभावित हो सकती है।

2. आलू के चिप्स जैसे- अनहेल्दी स्नैकिंग का सेवन करने से बचें क्योंकि यह आपके बच्चे की सेहत के लिए अच्छा नहीं है।

3. वहीं प्रेग्नेंसी में कद्दू की कैंडी खाने से बचें क्योंकि इसमें चीनी की मात्रा ज्यादा होती है।

4. पूरियों और तली हुई चीजें खाने से बचें।

5. फुल क्रीम दूध से परहेज करें क्योंकि इससे आपको सुस्ती महसूस हो सकती है।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article