हेल्थ

चीनी के बजाए खाना शुरू कर दें ये हेल्दी स्वीटनर्स, देते हैं जबरदस्त मिठास, सेहत का भी रखते हैं ख्याल

Natural Sweeteners Other Than Sugar In Hindi: हम सभी यह अच्छी तरह जानते हैं कि सफेद चीनी सेहत के लिए कितनी खतरनाक होती है। ऐसे में लोग अब चीनी के बजाए हेल्दी स्वीटनर्स पर स्विच कर रहे हैं। अगर आप भी चीनी से दूरी बनाना चाहते हैं, तो कुछ हेल्दी नेचुरल स्वीटनर्स को अपनी डाइट में शामिल करें। ये न सिर्फ मिठास देंगे, बल्कि आपकी सेहत का भी खास ख्याल रखेंगे। चलिए जानते हैं इनके बारे में...

Image

Healthy Sweeteners Instead Than Sugar In Hindi

Natural Sweeteners Other Than Sugar In Hindi: आजकल हर कोई सेहत को लेकर थोड़ा ज्यादा सजग हो गया है। मीठा तो सबको पसंद होता है, लेकिन चीनी अब हेल्थ के लिए खतरा मानी जा रही है। चीनी से मोटापा, डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोग अब नेचुरल और हेल्दी स्वीटनर्स की ओर रुख कर रहे हैं जो स्वाद भी देते हैं और सेहत भी नहीं बिगाड़ते। अगर आप भी चीनी की जगह कुछ बेहतर अपनाना चाहते हैं, तो ये हेल्दी विकल्प आपकी मदद कर सकते हैं।

चीनी के हेल्दी विकल्प - Healthy Sweeteners in Hindi

शहद

शहद हर घर में आसानी से मिल जाता है और ये चीनी से कहीं बेहतर विकल्प है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो इम्युनिटी बढ़ाते हैं। हल्की सर्दी या गले में खराश हो, तो शहद राहत देता है। इसे आप चाय में, ब्रेड पर या गर्म पानी के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्टेविया

अगर आपको डायबिटीज है और मीठा खाने का मन करता है तो स्टेविया एकदम सही है। ये एक नेचुरल प्लांट बेस्ड स्वीटनर है जिसमें कैलोरी नहीं होती। स्वाद में ये चीनी जितना ही मीठा होता है, लेकिन सेहत के लिए नुकसान नहीं करता।

खजूर

खजूर यानी डेट्स एक बेहतरीन हेल्दी स्वीटनर है। इसमें नैचुरल शुगर होती है जो शरीर को तुरंत एनर्जी देती है। आप इसे स्मूदी, मिठाई या शेक में डाल सकते हैं। इसमें आयरन और फाइबर भी होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं।

गुड़

गुड़ तो हम सभी ने बचपन में खूब खाया है। यह एक देसी और हेल्दी विकल्प है जिसमें बहुत सारे मिनरल्स होते हैं। सर्दियों में गुड़ का सेवन शरीर को गर्म रखता है और पाचन भी बेहतर करता है। इसे आप चाय या खीर में डाल सकते हैं।

मेपल सिरप

अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो मेपल सिरप भी अच्छा ऑप्शन है। इसका स्वाद थोड़ा अलग होता है लेकिन मिठास भरपूर होती है। इसे आप ओट्स, पैनकेक या मिठाई में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कुछ जरूरी मिनरल्स भी होते हैं जो शरीर के लिए अच्छे हैं।

अब जब इतने हेल्दी और स्वादिष्ट विकल्प मौजूद हैं, तो चीनी से दूरी बनाना और आसान हो गया है। बस थोड़ा समझदारी से चुनाव करें और हेल्दी लाइफ की तरफ एक और कदम बढ़ाएं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article