Herbs To Relax And Calm The Mind: आजकल लोगों में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं काफी देखने को मिल रही हैं। हर दूसरा व्यक्ति चिंता, तनाव और अवसाद जैसी स्थितियों से ग्रसित है। वहीं बहुत से लोग ऐसे हैं, जो रात में ठीक से सो नहीं पाते हैं। उन्हें अनिद्रा के कारण रात को नींद नहीं आती है। ये सभी मानसिक स्थितियां हमारे स्वास्थ्य को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए इनमें सुधार करना बहुत आवश्यक है। ऑफिस, करियर और घर की टेंशन, दिनभर की भागदौड़ और आर्थिक तंगी, कई कारणों की वजह व्यक्ति परेशानी और मानसिक रूप से कमजोर महसूस करता है। इस सब के चलते वे अपने लिए बिल्कुल भी समय नहीं निकाल पाते हैं और अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते हैं। धीरे-धीरे उनकी समस्याएं बढ़ने लगती हैं और वे अवसाद जैसी गंभीर स्थितियों की चपेट में आ जाते हैं। अच्छी बात यह है कि दिन भर में कुछ समय मेडिटेशन, योग और एक्सरसाइज करके, साथ ही प्रकृति के बीच समय बिताकर व्यक्ति अपनी मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है। इसके अलावा, कुछ ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां भी हैं, जो मस्तिष्क को शांत और रिलैक्स करने, साथ ही खुश महसूस कराने में मदद कर सकती हैं। यह आपकी मेंटल हेल्थ को दुरुस्त करने में बहुत मदद कर सकती हैं। इस लेख में हम आपको मस्तिष्क को शांत और रिलैक्स करने के लिए 5 जड़ी-बूटियां बता रहे हैं।
Herbs To Relax And Calm The Mind
मस्तिष्क को शांत और रिलैक्स करने में मददगार हैं ये 5 जड़ी-बूटियां- Herbs To Calm The Mind In Hindi
1. अश्वगंधा (Ashwagandha)
एंग्जायटी और तनाव जैसी स्थितियों से निपटने में यह जड़ी-बूटी बहुत लाभकारी है। यह मस्तिष्क को शांत करता है और थकान दूर करता है। यह तनाव हार्मोन कोर्टिसोल को कम करने में भी लाभकारी है। यह आपको खुश और अच्छा महसूस कराने में मदद करती है और नींद से जुड़ी समस्याएं भी दूर करती है।
2. ब्राह्मी (Brahmi)
इस आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी को मस्तिष्क और नर्वस सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए बहुत प्रभावी माना जाता है। यह संज्ञानात्मक प्रदर्शन और मानसिक कल्याण को बढ़ावा देने में कारगर है।
3. कैमोमाइल (Chamomile)
एंग्जायटी, तनाव और थकान दूर करने के लिए यह एक रामबाण जड़ी-बूटी है। लेकिन इसका प्रयोग कुछ दवाओं के साथ करने से बचने की सलाह दी जाती है, जैसे रक्त को पतला करने वाली दवाएं। इसलिए इसका प्रयोग डॉक्टर की सलाह पर ही करें।
4. लैवेंडर (Lavender)
लैवेंडर का प्रयोग मस्तिष्क को शांत करने और एंग्जायटी से र का प्रयोग अरोमाथेरेपी के लिए भी किया जाता है। यह तनाव और थकान को दूर करने का बहुत प्रभावी तरीका है। इसकी सिर्फ खुशबू सूंघने से ही मस्तिष्क शांत और रिलैक्स होने लगता है।
5. तुलसी (Tulsi)
अश्वगंधा की तरह तुलसी भी एक एडाप्टोजेन जड़ी-बूटी है, जो मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। यह एंग्जाइटी और तनाव जैसी स्थितियों से निपटने में मदद करती है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान से बचाती है। यह मेंटल हेल्थ को बूस्ट करने में बहुत लाभकारी है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
