हेल्थ

Nabhi mei haldi Lgane ke Fayde: सोने से पहले नाभि में लगाएं एक चुटकी हल्दी, हफ्तेभर में दिखेंगे ये पांच फायदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 18, 2023, 01:10 PM IST

Nabhi mei haldi Lgane ke Fayde: हमारे घर की रसोई में हर समय उपलब्ध रहने वाली हल्दी सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। यदि थोड़ी मात्रा में हल्दी आप रोज नाभि में लगाते हैं तो स्वास्थ्य को कई चमत्कारिक लाभ होते हैं।

Image

Nabhi mei haldi Lgane ke Fayde: सोने से पहले नाभि में लगाएं एक चुटकी हल्दी, हफ्तेभर में दिखेंगे ये पांच फायदे

Nabhi mei haldi Lgane ke Fayde: अक्सर हम देखते हैं कि लोग अपनी नाभि पर तरह-तरह की चीजों को लगाते रहते हैं जिससे उनकी सेहत को लाभ मिल सके। उनसे होने वाले लाभों के बारे में अक्सर चर्चा करते नजर आते हैं। आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से ऐसे ही बताने जा रहे हैं कि कैसे यदि हम रोज एक चुटकी हल्दी अपनी नाभि में लगाते हैं तो इससे हमारे स्वास्थ्य को शानदार लाभ होंगे। हमारे घर की रसोई में हर समय उपलब्ध रहने वाली हल्दी सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। आइए जानते हैं इसके लाभ के बारे में—

इम्यूनिटी होगी मजबूत

हल्दी के भीतर एंटीसेप्टिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण मौजूद होते हैं जो हमें बेहतर स्वास्थ्य देने में मददगार साबित हो सकते है। बता दें कि जब हम अपनी नाभि पर हल्दी लगाते हैं तो इससे हमें ना केवल संक्रमण से बचने में मदद मिलती है बल्कि हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।

ऊर्जा से रहेंगे भरपूर

नाभि को हमारे शरीर का केन्द्र बिन्दु माना गया है और हमारे ग्रंथों में भी हल्दी की महिमा का वर्णन किया गया है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, यदि हल्दी को नाभि क्षेत्र पर लगाया जाता है तो इसका लाभ हमारे शरीर के साथ-साथ हमारे मन को भी होता है। नाभि में हल्दी लगाने से ऊर्जा का प्रवाह हमारे सारे शरीर में तेजी से होता है, इसलिए ज्योतिष शास्त्र में नहाने के बाद एक चुटकी हल्दी नाभि पर लगाने की सलाह दी जाती है।

इंफेक्शन से बचाव

हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सर्दियों के मौसम में होने वाली कई तरह के वायरल रोग जैसे सर्दी जुकाम आदि को ठीक करने में आपकी मदद करता है। रात में सोने से पहले नाभि को साफ करके उस पर हल्दी और सरसों का तेल मिलाकर लगाने पर तमाम तरह का इंफेक्शन दूर रहता है और इसके अलावा सर्दी-जुकाम, खांसी आदि में भी जल्दी राहत मिलती है।

पीरियड्स पेन में राहत

महिलाओं के माह में होने वाले पीरियड्स के दौरान उनको असहनीय पीड़ा और पेट में ऐंठन जैसी समस्या रहती है। अगर आप नाभि पर एक चुटकी हल्दी लगाती हैं तो इससे आपको पीरियड्स के दौरान होने वाले असहनीय दर्द में लाभ मिलता है।

पेट की सूजन में लाभ

लंबे समय पेट में अपच या कब्ज की समस्या रहने से पेट में सूजन आ जाती है जिससे हमें बेहद दर्द महसूस होता है। यदि आप इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आप हल्दी में नारियल का तेल मिलाकर नाभि में लगा सकते हैं। इससे आपको राहत महसूस होगी।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article