बच्चों के लिए जरूरी हैं, लेकिन क्या बड़ों को भी लगवानी चाहिए वैक्सीन- डॉक्टर ने आम गलतफहमियों को किया दूर

Myths and facts of vaccination in Hindi: वैक्सीन कई बीमारियों से बचाने के लिए जरूरी होता है। बच्चों का तो टीकाकरण करवाया ही जाता है लेकिन क्या बड़ों को भी वैक्सीनेशन करवाना चाहिए। इसी बारे में एक्सपर्ट ने कुछ गाइडलाइंस बताई हैं।

Vaccination Month 2025: अगस्त का माह राष्ट्रीय टीकाकरण जागरूकता माह (1-31 अगस्त) के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया जाता है। इसके लिए आयुष मंत्रालय पूरे देश में जागरूकता अभियान चलाता है। इसी सिलसिले में नोएडा स्थित सीएचसी भंगेल की सीनियर मेडिकल ऑफिसर और गाइनेकोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. मीरा पाठक ने वैक्सीनेशन से जुड़े मिथकों के बारे में बात की।

vaccination

देखें वैक्सीन से जुड़े मिथक और फैक्ट्स

डॉ. मीरा ने बताय कि पहला मिथक ये है कि वैक्सीन बस बच्चों के लिए जरूरी होती हैं, बड़े लोगों को इसकी जरूरत नहीं होती। लेकिन ऐसा नहीं है, काफी ऐसे टीके हैं जो एडल्ट्स को लगवाना जरूरी है। चाहे वो पहली डोज हो या फिर बूस्टर डोज। जैसे टिटनेस, हेपेटाइटिस बी, इंफ्लुएंजा और एपीवी, ये वो वैक्सीन हैं जो बड़े लोगों को लगवाने की जरूरत होती है।

End of Feed