हेल्थ

Muskmelon Benefits: महक से ही खींच लेता है गर्मी का रसीला फल खरबूजा, सही समय पर खाएंगे तो मिलेंगे ये 7 फायदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2023, 06:31 PM IST

Muskmelon Benefits in Hindi (खरबूजा खाने के फायदे, खरबूजा की तासीर): गर्मी के मौसम का खास फल है खरबूजा। इस रसीले फल की महक ही मन खुश कर देती है। वैसे खरबूजा पसंद करने वालों का मन भी हमारा ये लेख हैपी कर देगा। यहां जानें खरबूजा खाने के फायदे हिंदी। खरबूजा त्वचा के लिए कैसे अच्छा है और क्या शुगर के मरीज खरबूजा खा सकते हैं।

Image

Muskmelon benefits in Hindi: खरबूजे के फायदे

Muskmelon Benefits in Hindi (खरबूजा खाने के फायदे, खरबूजा की तासीर): गर्मी आने का अंदाजा पंखा चलाने के साथ ही बाजार में खरबूजे दिखने के साथ लग जाता है। खरबूजा गर्मियों का रसीला फल है जो ठंडक देने के साथ ही कई और तरीकों से भी फायदेमंद रहता है। इसकी महक जहां मन को सुकून देती है, वहीं इसकी कुदरती मिठास हर उम्र के लोगों को पसंद आती है। वैसे (muskmelon benefits in pregnancy) फाइबर और वॉटर कंटेंट में अच्छा होने की वजह से खरबूजा वजन कम करने में भी मदद करता है। तो इसके ब्यूटी बेनेफिट्स (muskmelon benefits for skin) भी खासे हैं।

खरबूजे का गूदा और खरबूजे के बीज - दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। खरबूजे के ये फायदे इसलिए माने जाते हैं क्योंकि इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू बहुत अच्छी है और ये शरीर के फंक्शन को सुचारू रूप से चलाने में मदद करते हैं। हालांकि इसे देर शाम नहीं खाना चाहिए। खरबूजे को खाने का सही समय दोपहर (Best time to eat Muskmelon) का माना गया है।

Muskmelon in Hindi: खरबूजे में क्या पोषक तत्व होते हैं

खरबूजे के फायदे जानने से पहले इसके पोषक तत्वों के बारे में जानते हैं। हर 100 ग्राम खरबूजे में कैलोरी, फैट, फाइबर आदि इस प्रकार होते हैं:

Muskmelon Benefits in Hindi

Muskmelon Benefits in Hindi

खरबूजे में कितनी कैलोरीज होती हैं34 प्रति 100 ग्राम
खरबूजे में कितना फाइबर होता है 0.9 ग्राम प्रति 100 ग्राम
खरबूजे में कितना कार्बोहाइड्रेट होता है8.6 ग्राम प्रति 100 ग्राम
खरबूजे में कितना फैट होता है0.19 ग्राम प्रति 100 ग्राम
खरबूजे में कितना प्रोटीन होता है0.84 ग्राम प्रति 100 ग्राम

Benefits of Muskmelon in Hindi, खरबूजे के फायदे हिंदी में

मीठा, रसीला खरबूजा सभी को भाता है। गर्मियों में यह शरीर को ठंडक देता है। यहां जानें खरबूजा खाने के फायदे हिंदी में।

1. Muskmelon in Blood Pressure: ब्लड प्रेशर में

पोटैशियम में रिच होने की वजह से ब्लड प्रेशर के मरीजों को खरबूजे डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। इससे शरीर में सोडियम की मात्रा बैलेंस होती है।

2. Muskmelon for digestion: पाचन तंत्र सुधारे

खरबूजे में फाइबर और पानी की मात्रा ज्यादा होती है जिस वजह से यह पेट को ठंडक देता है और साथ ही जलन आदि से भी निजात दिलाता है। यह पेट को देर तक भरा रखता है और पेट करने में भी मदद करता है। अगर आप खबरबूजा खाते हैं तो इसमें मौजूद विटामिन सी पेट के छालों से भी बचाता है।

3 Muskmelon for Immunity: शरीर को अंदर से मजबूती

विटामिन सी से भरपूर खरबूजा एक पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट है। इसमें विटामिन ए, बीटा-कैरोटीन और फाइटोकेमिकल होते हैं जो पेट और आंतों को मजबूत बनाते हैं। साथ ही ये सब शरीर में सफेद ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं जो वायरस, बैक्टीरिया आदि को शरीर से खत्म करने का काम करते हैं।

Muskmelon Ke Fayde

Muskmelon Ke Fayde

4 Muskmelon for eyes: आंखों के लिए फायदेमंद

बीटा-कैरोटीन आदि की वजह से खरबूजा आई हेल्थ में भी मदद करता है। खरबूजे को उसका रंग बीटा-कैरोटीन की वजह से मिलता है। यह कंपाउंड आंखों की रोशनी और आंखों के सुचारू रूप से काम करने के लिए जरूरी माना जाता है। तो आप भी खरबूजा खाइए और अपनी आंखों हेल्दी बनाइए।

5 Muskmelon for stress: तनाव करे दूर

पोटैशियम वाली चीजों का सेवन करने से हार्ट बीट कंट्रोल होती है और दिमाग को ऑक्सीजन की पूरी मात्रा जाती है। इसी वजह से पोटैशियम से भरपूर होने की वजह से खरबूजे को तनाव दूर करने वाला फल माना जाता है। यह रक्तचाप को भी काबू में रखता है जिससे यह घबराहट में चित्त शांत रखता है।

6 Muskmelon for toothache: दांत दर्द में आराम

ये जानकर आपको हैरानी होगी लेकिन दांतों को मजबूत रखने में और दांतों से जुड़ी अन्य समस्याओं में खरबूजा बहुत फायदे देता है। भले ही ये मिठास भरा हो लेकिन एक्सपर्ट मानते हैं कि इसमें दांतों का दर्द कम करने वाले गुण हैं।

7 Muskmelon for Lungs: फेफड़ों के लिए खरबूजे के फायदे

खरबूजे में विटामिन ए होने की वजह से यह शरीर को स्मोकिंग, पलूशन, मिलावटी चीजों के सेवन से होने वाले नुकसान से बचाता है। कई स्टडीज में देखा गया है कि फेफड़ों को स्वस्थ रखने में विटामिन ए अहम भूमिका निभाता है। जिन लोगों को या बच्चों को सांस संबंधी परेशानियां होती हैं, उनको नियमित खरबूजा खाने की सलाह दी जाती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article