मिडल एज में मसल लॉस, खतरा जिसे हम नहीं पा रहे समझ, हल्के में ना लें इसे

Muscle Breakdown Cause: उम्र बढ़ने के साथ मांसपेशियों का नुकसान एक अनिवार्य प्रक्रिया है, लेकिन इसे रोका जा सकता है। सही व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हम अपनी मांसपेशियों को मजबूत रख सकते हैं और बेहतर जीवन जी सकते हैं। थोड़ा व्यायाम, सही खानपान और एक्टिव लाइफस्टाइल आपको लंबे समय तक मजबूत रख सकती है।

Muscle Breakdown Cause: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर में कई बदलाव आते हैं। 40 साल के बाद एक बड़ा बदलाव चुपचाप शुरू होता है वो है मांसपेशियों का कम होना। डॉक्टर इसे सार्कोपेनिया कहते हैं। यह धीरे-धीरे होता है, इसलिए ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं चलता कि उनकी ताकत कम हो रही है। मांसपेशियों का कम होना आगे चलकर गंभीर समस्या होती है जिसपर ध्यान देना बेहद जरूरी है इसे हल्के में लेने से आप अपनी हेल्थ के साथ खिलवाड़ कर सकते हैं।

Muscle Breakdown Cause

मिडल एज में मसल लॉस

विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीयों में, खासकर दक्षिण भारतीयों में, जन्म से ही मांसपेशियां थोड़ी कम विकसित होती हैं। ऊपर से आजकल की लाइफस्टाइल-घंटों कुर्सी पर बैठना, स्क्रीन के सामने समय बिताना और शारीरिक मेहनत कम करना इस समस्या को और बढ़ा देता है। ऐसे में इन बातों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।

End of Feed