हेल्थ

दुनिया में सबसे ज्यादा लोगों की जान लेती है ये बीमारी, WHO की रिपोर्ट में सामने आए डराने वाले आंकड़े

बीमारियों से दुनिया भर में हजारों की संख्या में लोग हर साल मरते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसी कौन सी बीमारी है, जिससे सबसे ज्यादा लोगों की मौत होती है। यदि नहीं तो आज आपको हमारा लेख ध्यान से पढ़ना चाहिए। आज हम आपको 10 ऐसी बीमारियां बताने जा रहे हैं, जो सबसे ज्यादा लोगों की मौत का कारण बनती हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर विस्तार से...

Image

10 most dengrous disease

Photo : iStock

बीमारियों से बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होता जा रहा है। आज किसी न किसी तरह की बीमारी की चपेट में सभी हैं। किसी को गंभीर तो किसी को हल्की फुल्की बीमारियां लगी ही रहती हैं। लेकिन आज आपको 10 ऐसी बीमारियां बताने जा रहे हैं, जो सबसे ज्यादा लोगों की मौत का कारण बनते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO ने हाल ही में जारी की एक सूची में इस बीमारियों की जिक्र किया है। इस सूची ने सामने आते ही लोगों को चौंका दिया है। इस रिपोर्ट की मानें तो साल 2021 में दुनिया भर में लगभग 68 मिलियन लोगों की मौत हुई। जिनमें से लगभग 57% मौत केवल 10 बीमारियों के कारण हुई हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वह बीमारी...

मौत की सबसे बड़ी वजह

WHO के मुताबिक इन 10 रोगों में भी 'इस्केमिक हार्ट डिजीज' पहले नंबर पर है। जो दुनिया भर में होने वाली कुल मौतों का लगभग 13% के लिए अकेले जिम्मेदार है। इस बीमारी का खतरा साल 2000 के बाद तेजी से बढ़ा है। आंकड़ों की मानें तो लगभग इसमें 27 लाख मौत की वृद्धि हुई है।

कोरोना से भी घातक है ये रोग

'इस्केमिक हार्ट डिजीज' रोग से साल 2021 में लगभग 91 लाख लोगों को अपना जान गंवानी पड़ी है। जबकि कोरोना से केवल दुनिया भर में 8 लाख मौत हुई थी। इसे साधारण भाषा में कहें तो दिल से जुड़ी से बीमारी कोरोना महामारी से भी ज्यादा दुनिया में लोगों की जान ले रही है।

सबसे जानलेवा 10 बीमारी - Most deadly 10 diseases

  1. इस्केमिक हार्ट डिजीज
  2. कोविड-19
  3. स्ट्रोक
  4. क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज
  5. श्वसन तंत्र का संक्रमण
  6. लंग कैंसर
  7. अल्जाइमर
  8. डायबिटीज
  9. किडनी डिजीज
  10. टीबी
डिस्क्लेमर- यह लेख आपकी सामान्य जानकारी के लिए है। इसका उद्देश्य आपको किसी तरह से पैनिक करना नहीं है। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हेल्थ एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article