हेल्थ

monsoon diseases : बारिश राहत के साथ-साथ लाएगी बीमारियों का अंबार! जानिए बचाव के आसान उपाय

Common Diseases in Monsoon: भीषण गर्मी से राहत देने के लिए भले ही बारिश का मौसम आपको सुहाना लग रहा हो, लेकिन इस सुहाने मौसम में सेहत के लिए चैलेंज भी बढ़ जाता है। बारिश में होने वाली बीमारियों से खुद को बचाने के लिए आपको जरूरी बचाव के उपाय जान लेने चाहिए।

Image

common diseases in rainy season

Photo : iStock

barish me hone wali bimari: इस साल पड़ी भीषण गर्मी से लोगों को राहत देने के लिए देश के कई इलाकों में मानसून ने अपना आगमन कर दिया है। हालांकि उत्तर भारत में मानसून अभी अपने शुरुआती दौर में है। इस छोटी सी शुरुआत ने भी लोगों को काफी राहत देने का काम किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बरसात शरीर को राहत के साथ सेहत के लिए परेशानियां भी साथ लेकर आती है। इस मौसम में कई तरह के रोगों के पनपने का खतरा पैदा हो जाता है। मच्छरों से फैलने वाले रोग इस मौसम में सबसे ज्यादा लोगों को परेशान करते हैं।

बारिश में किन रोगों का बढ़ जाता है खतरा?

बारिश के मौसम में खानपान के प्रदूषण और मच्छर जनित रोगों का खतरा काफी बढ़ जाता है। जिसका कारण है कि इस मौसम में आसपास भरे पानी में मच्छर पैदा होने लगते हैं। यही कारण है कि बारिश के मौसम में मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसे रोगों खतरा काफी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि इन रोगों से कैसे बचाव किया जा सकता है।

1.मच्छरदानी का इस्तेमाल करें

इस मौसम में खुद को मच्छरों से बचाना एक सबसे मुश्किल काम है। जिसके लिए लोग तरह तरह की चीजों को इस्तेमाल करते हैं। केमिकल से बने से सभी प्रोडक्ट्स आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए मच्छरों से बचने और खुद को सुरक्षित रखने का सबसे बेहतर विकल्प मच्छरदानी है।

2. पानी उबालकर पिएं

यदि आप गंदा पानी पी लेते हैं तो आपको टाइफाइड जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप बारिश के सीजन में हमेशा पानी को उबालकर पीएं। हालांकि यदि आप RO वाटर का इस्तेमाल करते हैं, तो इसे उबालने की जरूरत नहीं है।

3. बाहर का खाना न खाएं

बारिश के मौसम में आपको बाहर या साइड मिलने वाले खाने से परहेज करना चाहिए। जिसका कारण है कि बारिश में खाने में सबसे ज्यादा प्रदूषण हो सकता है। इसलिए आपको घर पर बना ताजा खाना ही खाना चाहिए।

4. बारिश में भीगने से बचें

बारिश में भीगना आपको थोड़ी देर के लिए तो राहत दे सकता है, लेकिन यह आपको बीमार भी कर सकता है। इसलिए इस बारिश में अपना बचाव करने के लिए आप अनावश्यक रूप से बारिश में भीगने से बचें। इसलिए घर से बाहर निकलते समय हमेशा छाता साथ में रखें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article