Contaminated Water Health Effects: सेहतमंद रहने के लिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि दिनभर खूब पानी पीना चाहिए। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और गंभीर बीमारियों को दूर रखने में मदद मिलती है। यह भी कहा जाता है कि एक व्यक्ति भोजन के बिना जीवित रह सकता है, लेकिन पानी के बिना नहीं। यह शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए बहुत आवश्यक है। लेकिन पानी पीते समय भी बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। हमेशा साफ पानी पीने की सलाह दी जाती है। आपको जानकार हैरानी हो सकती दूषित या गंदा पानी पीने की वजह से शरीर में कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में दूषित पानी पीने की वजह से काफी लोग बीमार होने की खबर है। यहांं कूप कस्बे में पिछले 2 दिनों में दूषित पानी पीने की वजह से 80 से ज्यादा लोग बीमार पड़ चुके हैं। साथ ही, दो लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। लोगों में दूषित पानी पीने की वजह से उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं देखने को मिली हैं। इन लोगों को स्वास्थ्य शिविरों में इलाज किया जा रहा है। बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि आखिर पानी दूषित कैसे हो जाता है और स्वस्थ रहने के लिए पानी को साफ कैसे रखा जा सकता है? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...
पीने का पानी कैसे दूषित हो जाता है?
हमारे पीने का पानी दूषित होने की पीछे कई तरह के कारण हो सकते हैं। आप पानी को किस तरह के बर्तन में स्टोर करते हैं, कितने दिन तक स्टोर करते हैं, साफ-सफाई का पर्याप्त ध्यान रखने की वजह से हानिकारक बैक्टीरिया पानी में मिक्स हो जाते हैं। साथ ही, पानी पीने के बर्तन साफ न होना, इनपर मौजूद बैक्टीरिया, गंदे हांथों से पानी भरन या पानी में डुबोने पर हानिकारक बैक्टीरिया पानी में मिल जाते हैं। इसके अलावा, बारिश के दिनों में घरों में पानी दूषित आता है, जिसे पीने से लोग बीमार पड़ जाते हैं। जिन पाइल लाइन्स के रास्ते हमारे घरों में पानी आता है वे भी डैमेज हो जाती हैं। पानी में मिट्टी, उर्वरक, कीटनाशक या अन्य रसायन हमारे पानी को दूषित बनाने में योगदान देते हैं। यह नदियों व नहर के पानी के साथ भी देखने को मिलता है।
पानी को स्वच्छ कैसे रखें?
- सबसे पहले चीज जिसका आपको ध्यान रखना चाहिए कि आप पानी को स्टोर करने वाले बर्तनों को हमेशा साफ रखें। इन्हें धोने के लिए ज्यादा डिटर्जेंट या साबुन आदि का प्रयोग न करें।
- पानी भरते समय अपने हाथों की साफ-साफाई का खास ध्यान रखें।
- पानी को हमेशा पहले उबालें, ठंडा करें और उसके बाद ही छानकर इसका सेवन करें।
- वॉटर फिल्टर का प्रयोग करें, जिसकी मदद से पानी को आसानी से छानकर साफ किया जा सकता है।
- वॉटर प्यूरिफायर का प्रयोग का प्रयोग करें, जिससे की पानी को शुद्द खिया जा सके।
मानसून या बारिश के मौसम में दूषित पानी पीने की वजह से बीमारियों का खतरा अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप बीमार नहीं पड़ना चाहते हैं, तो दूषित पानी पीने से बचें और पानी को साफ रखने की कोशिश करें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
