Monsoon Water Borne Diseases In Hindi: बरसात का मौसम जहां राहत और ठंडक लाता है, वहीं कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है। खासतौर पर गंदा और जमा हुआ पानी बैक्टीरिया, वायरस और परजीवी फैलाने का सबसे बड़ा जरिया बन जाता है। इस मौसम में दूषित पानी पीने या उसके संपर्क में आने से डायरिया, टाइफाइड, हैजा जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए, जरूरी है कि हम न सिर्फ अपने पीने के पानी को साफ रखें, बल्कि अपने आस-पास की सफाई का भी पूरा ध्यान दें। आइए जानते हैं ऐसे 5 अहम उपाय और सावधानियां, जिससे आप और आपका परिवार इस मौसम में सुरक्षित रह सके।
बरसात में पानी से फैलने वाली बीमारियां - Monsoon Water Borne Diseases In Hindi
- डायरिया
- टाइफाइड
- हैजा (Cholera)
- हेपेटाइटिस A
- फूड पॉइजनिंग
बरसात में पानी से फैलने वाली बीमारियों से बचाव - Monsoon Water Borne Diseases Prevention Tips
डायरिया और टाइफाइड
बरसात के दौरान पानी में बैक्टीरिया की मात्रा बहुत बढ़ जाती है। ऐसे में सबसे जरूरी है कि पीने का पानी कम से कम 10 मिनट तक उबालें। उबालने से बैक्टीरिया, वायरस और कीड़े मर जाते हैं और पानी पीने योग्य बनता है। अगर संभव हो, तो वॉटर प्योरीफायर का इस्तेमाल करें।
हैजा (Cholera) और हेपेटाइटिस A
हम में से ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि पानी स्टोर करके रखते हैं। लेकिन ऐसा करते समय बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। अगर कंटेनर गंदा है या उसे ढक कर नहीं रखा गया, तो वह रोग फैलाने का कारण बन सकता है। हमेशा साफ और ढक्कन वाले बर्तन में ही पानी रखें। रोजाना पानी के कंटेनर को साफ करना न भूलें।
बच्चों को गंदे पानी से खेलने से रोकें
बरसात में जमा पानी या गड्ढों में खेलना बच्चों को बहुत पसंद आता है, लेकिन यही पानी बीमारियों का घर बन सकता है। उसमें पैर डालने या छींटे उड़ाने से स्किन इंफेक्शन, फंगल इन्फेक्शन और वायरल फीवर हो सकता है। बच्चों को ऐसे पानी से दूर रखें।
घर के आस-पास पानी जमा न होने दें
जमीन पर जमा पानी मच्छरों को पनपने का मौका देता है, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां फैल सकती हैं। घर के आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें और गड्ढों को भरवा दें। बाल्टी, कूलर, और गमलों में पानी जमा न रहने दें।
बाहर का खुला पानी पीने से बचें
बरसात में बाहर के नल या टैंकर का पानी दूषित हो सकता है। ऑफिस, स्कूल या बाहर यात्रा के दौरान हमेशा अपनी बोतल साथ रखें। खुला पानी पीना बिल्कुल न करें, चाहे वह फिल्टर वाला ही क्यों न दिखे।
बरसात का मौसम बीमारियों का सीजन बन सकता है, लेकिन थोड़ी सी समझदारी और सावधानी से आप और आपका परिवार पूरी तरह सुरक्षित रह सकते हैं। साफ पानी पीएं, साफ-सफाई का ध्यान रखें और आसपास की गंदगी को हटाकर खुद को बीमारियों से दूर रखें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
