Dry Fruits In Monsoon Season:जैसे ही बरसात आती है, मौसम तो अच्छा लगता है लेकिन बीमारियां भी पीछे-पीछे आ जाती हैं। सर्दी-जुकाम, बुखार, पेट खराब होना ये सब इस दौरान बहुत आम हो जाता है। ऐसे में हमारे शरीर को अंदर से मजबूत बनाना बहुत जरूरी है। सिर्फ दवाइयों से काम नहीं चलेगा, डाइट भी सही होनी चाहिए। ऐसे में आपको कुछ फूड्स डाइट में शामिल करने चाहिए, खासतौर पर सूखे मेवे यानी ड्राई फ्रूट्स, जो इस मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने और कमजोरी से बचाने का आसान तरीका हैं। चलिए जानते हैं कौन से मेवे इस मौसम में सबसे फायदेमंद हैं।
बरसात में कौन से ड्राई फ्रूट खाएं - Which Dry Fruit To Eat In Rainy Season In Hindi
बादाम (Almonds)
बादाम में भरपूर मात्रा में विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं। मानसून में इसे रोज सुबह भीगे हुए रूप में खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।
अखरोट (Walnuts)
अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है। बरसात के मौसम में जब अक्सर थकान और सुस्ती महसूस होती है, तब अखरोट एनर्जी देने का काम करता है और दिमाग को भी एक्टिव रखता है।
किशमिश (Kismish)
बरसात में पाचन गड़बड़ होना आम बात है। किशमिश फाइबर और आयरन से भरपूर होती है जो पेट को साफ रखती है और कब्ज या गैस से राहत देती है।
अंजीर (Figs)
अंजीर यानी अंजीर का सेवन मानसून में बेहद लाभदायक है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को सर्दी-जुकाम और गले की खराश से बचाते हैं, साथ ही इम्यूनिटी भी बढ़ाते हैं।
खजूर (Dates)
मॉनसून में जब मौसम ठंडा हो जाता है तो शरीर को गर्म रखने के लिए खजूर बहुत अच्छा विकल्प है। यह शरीर को तुरंत ताकत देता है और कमजोरी महसूस नहीं होने देता।
मुनक्का (Munakka)
मुनक्का खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें मानसून में सर्दी या गले की खराश की दिक्कत होती है। यह सांस से जुड़ी समस्याओं से भी बचाव करता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
