Fruits To Boost Immunity: मौसम आजकल रोज करवटें बदल रहा है। कभी बहुत ज्यादा गर्मी हो जाती है, तो कभी धूप-छांव होने लगती है। हालांकि, अब गर्मी बस कुछ ही दिनों की बची है। मौसम विभाग पहले ही मानसून की चेतावनी दे चुका है। जल्दी ही अब बारिश का मौसम शुरु होने वाला है। देश के कई राज्यों में पहले ही बारिश के आसार बने हुए हैं और कुछ राज्यों में तो शुरू भी हो चुकी है। ऐसे में अब लोगों ने मानसून की तैयारी करना शुरू कर दी है। हालांकि, मौसम में बार-बार बदलाव लोगों को देखते हुए लोग यह भी सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर मानसून कब आएगा 2024 में (Monsoon kab aayega)। हालांकि, मौसम विभाग ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है। लेकिन यह साफ है कि जल्दी मानसून दस्तक देने वाला है। ऐसे में आपको बारिश के मौसम में बीमार होने से बचने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। क्योंकि इस दौरान लोग बहुत जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। इस दौरान वायरल संक्रमण, फ्लू, सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याएं लोगों को बहुत परेशान करती हैं। इसलिए आपको अपनी इम्यूनिटी को अभी से मजबूत बनाने की आवश्यकता है। इसमें कुछ मौसमी फलों का सेवन आपके लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। बाजार में इन दिनों ऐसे कई फल मौजूद हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और मानसून में आपको बीमार होने से बचाने में मदद करेंगे। इस लेख में जानें इनके बारे में...
Fruits To Increase Immunity Power
बारिश के मौसम इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये फल - Fruits To Increase Immunity Power In Hindi
जामुन खाएं
यह स्वादिष्ट फल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने के लिए आवश्यक है। इसके अलावा, कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स का भी बेहतरीन स्रोत हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आवश्यक होते हैं। यह पाचन संबंधी समस्याओं को दूर रखने में भी मदद करती है।
सेब खाएं
यह फल डाइट्री फाइबर का बहुत अच्छा स्रोत है। साथ ही, इसमें विटामिन ए, बी और सी बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके साथ-साथ सेवन में कैल्शियम, फास्फोरस, और आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में होते हैं। यह फल आपको साल भर बाजार में देखने को मिलता है। इसे खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है।
आलूबुखारा
इस फल में विटामिन सी और डाइट्री फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें कॉपर और पोटेशियम आदि की भी बहुत अच्छी मात्रा होती है। पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए इसे बहुत लाभकारी माना जाता है। यह आंतों के स्वास्थ्य में सुधार करता है और इम्यूनिटी मजबूत बनाता है।
अनार
यह भी एक सदाबहार फल है, जो साल भर बाजार में देखने को मिलता है। इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए यह फल किसी रामबाण से कम नहीं है। विटामिन सी, आयरन, फोलिक एसिड से भरपूर यह फल शरीर में खून बढ़ाता है और ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार करता है।
लीची
इस फल में पानी भरपूर मात्रा में होता है। यह मीठा और रसीला फल विटामिन सी और फाइबर का अच्छा स्रोत है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में बहुत कारगर है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
