बरसात में बढ़ जाता है डायरिया का खतरा, मॉनसून में लूज मोशन से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Monsoon Diarrhea Home Remedies In Hindi: बारिश में डायरिया और लूज मोशन की समस्या आम है। जानिए कुछ घरेलू नुस्खे जो बरसात में पेट खराब होने से बचा सकते हैं और तुरंत राहत दे सकते हैं। इन नुस्खों की मदद से आपको बरसात में होने वाली पाचन संबंधी समस्याओं से बचाव में भी मदद मिलेगी।

Monsoon Diarrhea Home Remedies In Hindi: बरसात आते ही मौसम तो सुहाना हो जाता है, लेकिन साथ ही पेट से जुड़ी कई परेशानियां भी शुरू हो जाती हैं। इनमें सबसे आम है डायरिया या लूज मोशन। इसके पीछे की वजह वजह साफ है, यह गंदा पानी, बासी खाना या सड़क किनारे की चाट-पकौड़ी खाने से होने वाली समस्या है। बार-बार टॉयलेट जाना, पेट में ऐंठन और कमजोरी बहुत परेशान करती है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि कुछ आसान से घरेलू उपाय इस मौसम में पेट को शांत रखने में आपकी मदद कर सकते हैं।

Monsoon Diarrhea In Rainy Season Home Remedies

Monsoon Diarrhea In Rainy Season Home Remedies

मॉनसून में डायरिया के घरेलू नुस्खे - Monsoon Diarrhea In Rainy Season Home Remedies In Hindi

दही और भुना जीरा दें राहत

अगर पेट बार-बार साफ हो रहा हो, तो दही में थोड़ा भुना हुआ जीरा मिलाकर खाएं। दही पेट को ठंडक देती है और उसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया पाचन सुधारते हैं। इससे लूज मोशन धीरे-धीरे कंट्रोल में आ जाते हैं।

End of Feed