Monsoon Diarrhea Home Remedies In Hindi: बरसात आते ही मौसम तो सुहाना हो जाता है, लेकिन साथ ही पेट से जुड़ी कई परेशानियां भी शुरू हो जाती हैं। इनमें सबसे आम है डायरिया या लूज मोशन। इसके पीछे की वजह वजह साफ है, यह गंदा पानी, बासी खाना या सड़क किनारे की चाट-पकौड़ी खाने से होने वाली समस्या है। बार-बार टॉयलेट जाना, पेट में ऐंठन और कमजोरी बहुत परेशान करती है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि कुछ आसान से घरेलू उपाय इस मौसम में पेट को शांत रखने में आपकी मदद कर सकते हैं।
मॉनसून में डायरिया के घरेलू नुस्खे - Monsoon Diarrhea In Rainy Season Home Remedies In Hindi
दही और भुना जीरा दें राहत
अगर पेट बार-बार साफ हो रहा हो, तो दही में थोड़ा भुना हुआ जीरा मिलाकर खाएं। दही पेट को ठंडक देती है और उसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया पाचन सुधारते हैं। इससे लूज मोशन धीरे-धीरे कंट्रोल में आ जाते हैं।
केला और उबला चावल है फायदेमंद
जब पेट गड़बड़ हो, तब पका केला और थोड़ा नमक मिलाकर उबला चावल खाना बहुत असरदार होता है। यह पेट को बांधता है और लूज मोशन कम करने में मदद करता है।
पुदीना-नींबू का कॉम्बिनेशन आजमाएं
ताजा पुदीने का रस, नींबू और थोड़ा सेंधा नमक मिलाकर पिएं। ये तीनों चीजें पेट को ठंडक देती हैं और गैस या मरोड़ से राहत दिलाती हैं।
अदरक का पानी भी है असरदार
अदरक को पानी में उबालकर उसका काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। इससे पेट की सूजन, गैस और लूज मोशन में आराम मिलता है।
पानी की कमी न होने दें
डायरिया में शरीर से पानी तेजी से निकलता है, जिससे कमजोरी आ सकती है। नारियल पानी, ORS घोल या नींबू पानी पीते रहें ताकि बॉडी हाइड्रेटेड रहे।
आखिर में ध्यान रखें
बरसात के मौसम में बाहर का खाना जितना हो सके अवॉइड करें। साफ पानी पिएं और हाथ धोकर ही खाना खाएं। अगर लूज मोशन दो दिन से ज्यादा रहे तो डॉक्टर से जरूर मिलें। घरेलू नुस्खे शुरुआती राहत के लिए ही अपनाएं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
