कोरोना के बाद बढ़ने लगा इस खतरनाक वायरस का खतरा, WHO ने बुलाई आपात बैठक

कोरोना महामारी से अभी दुनिया के बहुत से देश पूरी तरह उबर भी नहीं पाए हैं, वहीं अफ्रीका में तेजी से फैलते एक गंभीर वायरस ने लोगों की टेंशन को फिर से बढ़ा दिया है। इसके खतरे को देखते हुए WHO ने एक आपात बैठक बुलाई है। आइए जानते हैं कौन सा है वायरस और कितना है खतरनाक?

अफ्रीका में इन दिनों एक गंभीर वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। जी हां अफ्रीकी देशों में मंकी पॉक्स वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इस वायरस के संक्रमण की बात करें तो यह कोरोना की तरह ही एक इंसान से दूसरे इंसान में तेजी से फैलता है। यह बीमारी अब तेजी से अफ्रीकी देशों के नागरिकों को अपना शिकार बना रही है। वहीं बात करें एक साल पहले की तो इस बीमारी के काफी मामले सामने आए थे। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या है ये रोग और कैसे होता है इसका फैलाव साथ ही जानिए कैसे करें इससे बचाव?

monkey pox virus in Africa

तेजी से बढ़ रहे मामले

एक बार फिर मंकी पॉक्स Mpox वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बीते कुछ दिनों से अफ्रीका में मंकी पॉक्स वायरस के काफी मरीज सामने आ रहे है। जिससे होने वाली खतरनाक स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने भी प्रशासन को अलर्ट पर रहने के लिए कहा है। वहीं बात करें विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) की तो उन्होंने इस वायरस को लेकर चिंता जाहिर की है। अपने X अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए महानिदेशक ने लिखा कि ऐसी बीमारियों से निपटने के लिए वे एक अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियमन आपातकालीन समिती (international health regulations emergency committee) बनाने की योजना पर विचार कर रहे हैं।

क्या है Mpox वायरस? What is Monkey Pox Virus?

मंकी पॉक्स या Mpox वायरस की बात करें तो इसके लक्षण कोरोना वायरस से काफी मिलते जुलते दिखते हैं। हालांकि इसके लक्षणों की बात करें तो उन्हें दिखने में कम से कम 7-15 दिन का समय लग सकता है। इस वायरस से संक्रमित होने पर आपको बुखार, रैशेज, लिंफ नोड्स में सूजन और मसल्स पेन की समस्या हो सकती है।

End of Feed