हेल्थ

वेट लॉस के लिए नाश्ते में खाएं ये सफेद रंग का मेवा, पेट की थुलथुली चर्बी मोम की तरह पिघलकर होगी बाहर

Weight loss Dry fruits : आपने अक्सर ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल वेट गेन के लिए सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा सफेद ड्राई फ्रूट भी है, जो आपकी वेट लॉस में मदद कर सकता है। जी हां आइए जानते हैं कौन-सा है वह ड्राई फ्रूट और कैसे करें इस्तेमाल?

Image

dry fruit for weight loss

Photo : iStock

बात जब ड्राई फ्रूट्स की आती है, तो लोगों को लगता है कि इनका सेवन केवल वेट गेन करने के लिए किया जाता है। और ऐसा लगे भी क्यों ना अक्सर वेट गेनिंग के प्रोसेस में चल रहे लोगों के लिए काजू-बादाम जैसे ड्राई फ्रूट का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन आज इस लेख के माध्यम से हम आपको एक ऐसा सफेद ड्राई-फ्रूट बताने जा रहे हैं, जो आपकी वेट लॉस में काफी हेल्प कर सकता है। जी हां यदि आप मखाने का सेवन रोज सुबह नाश्ते में करते हैं, तो यह आपके वजन को तेजी से घटाने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कैसे वेट को मेंटेन करने में हेल्प करता है मखाना और कैसे करें इसका सेवन?

वेट लॉस में कैसे कारगर है मखाना?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो डायटरी फाइबर से भरपूर मखाना वेट लॉस के लिए एक सुपरफूड है। इसमें मौजूद फाइबर हमारे मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का काम करता है। यही कारण है कि हाई मेटाबॉलिज्म हमारे वजन को नियंत्रण में बनाए रखता है। इससे फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होती है, जिससे वेट लॉस में काफी आसानी हो जाती है।

वेट लॉस के लिए कब खाएं मखाना?

सबसे ज्यादा लोग यह सवाल पूछते हैं कि वेट लॉस के लिए मखाने का सेवन कब करना चाहिए। यदि आप भी सवाल का जवाब चाहते हैं, तो हमारे लेख को पूरा पढ़े। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो मखाना किसी भी समय खाने पर आपकी वेट लॉस में हेल्प कर सकता है, लेकिन यदि आप इसका सेवन सुबह नाश्ते के दौरान करते हैं, तो यह आपके वजन को ज्यादा तेजी से घटाने का काम कर सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि फाइबर की भरपूर मात्रा आपको दिन भर भूख नहीं लगने देती है। जिससे आप ओवरईटिंग से बचते हैं।

मखाना खाने के अन्य लाभ

  • इसमें मौजूद कैल्शियम की भरपूर मात्रा आपकी हड्डियों को मजबूत करने का काम करती है।
  • मखाना लो ग्लाइसेमिक फूड है जो आपके शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में काफी मदद करता है।
  • मखाने में मौजूद आयरन की भरपूर मात्रा आपके खून को बढ़ाती है।
  • फाइबर की भरपूर मात्रा के कारण यह आपकी कब्ज की समस्या को भी दूर करता है।
gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article