Sini Shetty Diet Plan: मिस वर्ल्ड में जाने से पहले ऐसी डाइट फॉलो करतीं थीं भारत की सिनी शेट्टी, इन चीजों से था खास परहेज

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 10, 2024, 07:57 AM IST

Sini Shetty Diet Plan (सिनी शेट्टी डाइट प्लान): भारत से 71वें मिस वर्ल्ड का हिस्सा रहीं सिनी शेट्टी खूबसूरती, सोच-समझ से लेकर कातिल फिजिक फ्लॉन्ट करने में भी किसी से पीछे नहीं हैं। यहां देखें कैसी होती है मिस वर्ल्ड की डाइट और सिनी शेट्टी का फिटनेस रूटीन।

Sini Shetty Diet Plan (सिनी शेट्टी डाइट प्लान): ब्यूटी विद पर्पस के सिद्धांत से 71वें विश्व सुंदरी के ताज के लिए लड़ने वाली भारत की सिनी शेट्टी की खूबसूरती और सादगी का कोई जवाब नहीं है। टॉप 8 से बाहर होने वाली सिनी ने भारत का नाम बेशक रोशन किया है, और विनर न होते हुए भी उनके लाखों दीवाने हैं। न केवल खूबसूरती और समझ बल्कि बेहतरीन फिजिक फ्लॉन्ट करने में भी सिनी किसी से पीछे नहीं हैं। 22 साल की सिनी की टोन्ड बॉडी का सीक्रेट उनकी सिंपल सी देसी डाइट और वर्कआउट रूटीन है। यहां देखें कैसी होती है मिस वर्ल्ड की डाइट और सिनी शेट्टी का फिटनेस रूटीन क्या है।

Miss World India, Sini Shetty diet plan, What does Miss world eat

Sini shetty Miss India world diet plan and fitness routine

सिनी शेट्टी फिटनेस, Miss World India Sini Shetty Fitness Mantra

71 वें विश्व सुंदरी में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली 22 साल की सिनी की अदाएं देख आप भी कायल हो जाएंगे। तीखे नैन नक्श तो टोन्ड फिजिक फ्लॉन्ट करने वाली सिनी अपनी फिजिकल तो मेंटल हेल्थ दुरुस्त रखने पर खूब फोकस करती हैं। सिनी के लिए केवल जिम जाकर या एक्सरसाइज कर पसीना बहाना ही फिटनेस नहीं है, बल्कि फिजिकल और मेंटल हेल्थ में शांति व तालमेल बनाएं रखना फिटनेस है। जिसके लिए सिनी रोज डांस, योगा, जिमिंग तो अच्छी डाइट आदि लेने पर ध्यान देती हैं।

End of Feed