हेल्थ

Sini Shetty Diet Plan: मिस वर्ल्ड में जाने से पहले ऐसी डाइट फॉलो करतीं थीं भारत की सिनी शेट्टी, इन चीजों से था खास परहेज

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 10, 2024, 07:57 AM IST

Sini Shetty Diet Plan (सिनी शेट्टी डाइट प्लान): भारत से 71वें मिस वर्ल्ड का हिस्सा रहीं सिनी शेट्टी खूबसूरती, सोच-समझ से लेकर कातिल फिजिक फ्लॉन्ट करने में भी किसी से पीछे नहीं हैं। यहां देखें कैसी होती है मिस वर्ल्ड की डाइट और सिनी शेट्टी का फिटनेस रूटीन।

Image

Sini shetty Miss India world diet plan and fitness routine

Sini Shetty Diet Plan (सिनी शेट्टी डाइट प्लान): ब्यूटी विद पर्पस के सिद्धांत से 71वें विश्व सुंदरी के ताज के लिए लड़ने वाली भारत की सिनी शेट्टी की खूबसूरती और सादगी का कोई जवाब नहीं है। टॉप 8 से बाहर होने वाली सिनी ने भारत का नाम बेशक रोशन किया है, और विनर न होते हुए भी उनके लाखों दीवाने हैं। न केवल खूबसूरती और समझ बल्कि बेहतरीन फिजिक फ्लॉन्ट करने में भी सिनी किसी से पीछे नहीं हैं। 22 साल की सिनी की टोन्ड बॉडी का सीक्रेट उनकी सिंपल सी देसी डाइट और वर्कआउट रूटीन है। यहां देखें कैसी होती है मिस वर्ल्ड की डाइट और सिनी शेट्टी का फिटनेस रूटीन क्या है।

सिनी शेट्टी फिटनेस, Miss World India Sini Shetty Fitness Mantra

71 वें विश्व सुंदरी में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली 22 साल की सिनी की अदाएं देख आप भी कायल हो जाएंगे। तीखे नैन नक्श तो टोन्ड फिजिक फ्लॉन्ट करने वाली सिनी अपनी फिजिकल तो मेंटल हेल्थ दुरुस्त रखने पर खूब फोकस करती हैं। सिनी के लिए केवल जिम जाकर या एक्सरसाइज कर पसीना बहाना ही फिटनेस नहीं है, बल्कि फिजिकल और मेंटल हेल्थ में शांति व तालमेल बनाएं रखना फिटनेस है। जिसके लिए सिनी रोज डांस, योगा, जिमिंग तो अच्छी डाइट आदि लेने पर ध्यान देती हैं।

Sini Shetty Diet Plan

Sini Shetty Diet Plan

मिस वर्ल्ड सिनी शेट्टी डाइट प्लान, Sini Shetty Miss World Diet Plan

फिट रहने के भारत से मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली सिनी शेट्टी बहुत ही हेल्दी और संतुलित डाइट लेती हैं। सिनी को सबसे ज्यादा घर का खाना ही पसंद है। घर के देसी और सिंपल खाने में हल्के फेरबदल कर सिनी अपनी मिस वर्ल्ड वाली डाइट लेती हैं। नाश्ते में सिनी को साउथ इंडियन खाना पसंद है। वे आमतौर पर डोसा, इडली के साथ सुबह एक गिलास चुकंदर का जूस पीती हैं जो बहुत ही ज्यादा हेल्दी होता है। वहीं लंच में सिनी घर की बनी बेसिक दाल, चावल और सब्जियां खातीं हैं। रात के खाने में सिनी को हेल्दी, टेस्टी और सादा सा चावल का दलिया पसंद है जिसे कर्नाटक में गंजी भी कहा जाता है।

सिनी शेट्टी वर्कआउट रूटीन, Sini Shetty Workout Routine

सिनी के वर्कआउट में डांस शामिल होता है, वे एक ट्रेन्ड भरतनाट्यम डांसर हैं। इसी के साथ वे बॉडी को टोन करने के लिए एक्सरसाइज के तौर पर पिलाटेस, वेट ट्रेनिंग, योगा और मेडिटेशन भी करती हैं। ताकि उनकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ के बीच का संतुलन बना रहे।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article