Rajma Chawal Benefits in Hindi: हाथ से खाना खाने को भारतीय संस्कृति से लेकर आयुर्वेद तक सभी जगह अच्छा माना गया है। आयुर्वेद के अनुसार जब हम अपने हाथ की उंगलियों का प्रयोग खाने के लिए करते हैं तो इससे हमारा ध्यान खाने पर पूरी तरह केंद्रित होता है। जाने माने बॉलिबुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी इस बात को भली-भॉति जानती हैं। इस बात को फॉलो करते हुए मीरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्हें टेस्टी देसी मील राजमा-चावलके लिए अपनी पसंद को जाहिर किया था। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में मीरा ने लिखा था - रविवार का दिन राजमा-चावल खाने के लिए है— वह भी हाथ से।
मीरा कपूर की इस डाइट से आप वजन भी घटा सकते हैं
राजमा-चावल खाने के फायदे
1.पाचन शक्ति होगी अच्छी
हम लोग राजमा-चावल को पेट के लिए अच्छा भोजन नहीं मानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ठीक से पका हुआ राजमा-चावल फाइबर का एक अच्छा स्त्रोत है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन भी होता है। सप्ताह में एक बार अच्छी तरह से पका हुआ लाल राजमा खाने से हमारा डायजेशन सिस्टम भी मजबूत होता है। हालांकि राजमा बनाते समय इस बात का ध्यान जरूर रखा जाए कि इसमें कम से कम तेल और मसालों का प्रयोग हुआ हो।
2.ब्लड-प्रेशर कंट्रोल
राजमा पोटेशियम का अच्छा स्त्रोत होता है। पोटेशियम एक आवश्यक खनिज पदार्थ है जो हमारे ब्लड-प्रेशर को नियंत्रित करता है। रक्तचाप के साथ-साथ पोटेशियम और भी कई तरीकों से हमारे शरीर को लाभ पहुंचाता है।
3. मजबूत इम्यूनिटी
राजमा में पाए जाने वाले मैग्नीशियम, आयरन, मैंगनीज और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व हमारे शरीर की इम्यूनिटी के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। सप्ताह में एक बार राजमा का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है।
एक बार में कितना राजमा चावल खा सकते हैं
हेल्थ एक्सपर्टस के अनुसार, एक बार में एक कटोरी राजमा का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही राजमा खाने का सबसे उपयुक्त समय दोपहर लंच का है। इसके साथ ही आप सप्ताह में 1 से 2 बार राजमा का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, यदि कोई व्यक्ति पेट से संबंधित बीमारियों से ग्रसित है जैसे- आंतों में गड़बड़ी पाचन में दिक्कत, आंत्र सिंड्रोम तो आपको राजमा चावल का सेवन ना करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इसे भारी भोजन माना जाता है, जो पेट की समस्याओं को और अधिक बढ़ा देता है।
लेकिन सामान्य व्यक्ति जो नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम करते हैं, वे राजमा का पर्याप्त मात्रा में सेवन कर सकते हैं। क्योंकि यह प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम और खनिजों से भरा हुआ है।
