Mint leaves Water For Constipation: बहुत से लोगों को सुबह उठने के बाद पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनमें पेट में गैस होना और कब्ज आदि की समस्या सबसे आम है। इसकी वजह से लोगों को काफी असहजता का सामना करना पड़ता है। बहुत से लोगों की तो यह रोज की समस्याएं बन गई हैं। उन्हें सुबह शौच करने के दौरान परेशानी महसूस होती है। उनका पेट एक बार में खुलकर साफ नहीं होता। उन्हें बार-बार शौच जाने की इच्छा महसूस होती है। ऐसे में इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि आखिर इससे छुटकारा कैसे पाएं। आपको बता दें कि कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आसानी से आपको पुरानी कब्ज और पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आपको बता दें कि ऐसी एक प्राकृतिक ड्रिंक भी है, जिसे नियमित सुबह पीने से आपको पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है। यह कुछ और नहीं बल्कि पुदीना का पानी है। रोज सुबह के समय 1 कप पुदीने की पत्तियों का पानी पीने से आपको जल्द पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी। यहां जानें इसके फायदे...
Mint leaves Water For Constipation
कब्ज दूर करने के लिए पुदीना का पानी पीने के फायदे - Mint leaves Water Benefits To Relieve Constipation In Hindi
आपको बता दें कि पुदीने की पत्तियों में कई औषधीय गुण होते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती हैं। साथ ही, इन हरी पत्तियों में फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस और पोटेशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। जब आप पुदीने का पानी पीते हैं, तो यह आंतों की सूजन को कम करने में मदद करता है। साथ ही, आंतों में जमा गंदगी को खींचकर बाहर निकाल फेंकता है। यह एक प्राकृतिक डिटॉक्स ड्रिंक है। यह पाचन क्रिया में सुधार करने में मदद करती है और बाउल मूवमेंट को बेहतर बनाती है। यह मल को ढीला करके मल त्याग की प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करती है। इसका नियमित सेवन करने से आपको पेट की गैस, अपच, कब्ज, ब्लोटिंग, सीने में जलन आदि जैसी समस्याओं से जल्द राहत मिल सकती है।
कब्ज दूर करने के लिए पुदीना का पानी कैसे बनाएं - How To Make Mint Water To Relieve Constipation In Hindi
इसके लिए आपको सुबह उठने के बाद एक टी पैन गैस पर रखना है और 1 गिलास पानी डालना है। इसमें 10-12 पुदीने की पत्तियां डालें और 5 मिनट तक उबालें। उसके बाद इसे छानकर एक कप में निकाल लें। हल्का ठंडा होने दें और इसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। उसके बाद घूंट-घूंट कर इसका सेवन करें। इससे आपको कब्ज से राहत पाने में बहुत मदद मिलेगी।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
