हेल्थ

शुगर पेशेंट रोज सुबह करें ये 3 योगाभ्यास, बिना Insulin नॉर्मल रहेगा Blood Sugar

Yoga For Diabetes: डायबिटीज के मरीजों को अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए रोज दवाई का सेवन करना पड़ता है। लेकिन आज हम आपको ऐसे 3 योगाभ्यास बताने जा रहे हैं, जो आपके शुगर लेवल को नेचुरली कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वह योगाभ्यास..

Image

yoga for diabetes

Photo : iStock

How to Control Blood Sugar Naturally: खानपान में बदलाव और जीवनशैली ये दो मुख्य कारण हैं जो डायबिटीज की वजह बन रहे हैं। आज दुनियाभर में शुगर पेशेंट की संख्या दिन रोज बढ़ती जा रही है। जिसे कंट्रोल करने के लिए लोग रोजाना दवाओं का सेवन कर रहे हैं। डायबिटीज का कारण हमारे शरीर में इंसुलिन का कम बनना है। जब हमारे शरीर में मौजूद पैंक्रियाज इंसुलिन हार्मोन का उत्पादन कम कर देती है। तो हमारे शरीर में ग्लूकोज का लेवल बढ़ने लगता है। शरीर में बढ़ा हुआ ग्लूकोज का लेवल ही डायबिटीज का कारण बन जाता है। हालांकि एलोपैथी के अनुसार डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है। जिसे दवाओं के द्वारा केवल कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन आयुर्वेद की मानें तो कुछ योगाभ्यासों का डेली अभ्यास करके हम अपने शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 3 योगाभ्यास जो डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं।

1. मंडूकासन

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए मंडूकासन एक बेहद कारगर योगाभ्यास है। जिसे रोजाना करने से हमारी पैन्क्रियाज एक्टिवेट हो जाती है। जो हमारे शरीर में इंसुलिन हार्मोन का उत्पादन करता है।

कैसे करें

  • सबसे पहले आप वज्रासन में बैठ जाएं।
  • अपने दोनों हाथों की मुट्ठी बंद कर उसे अपनी नाभि के नीचे लगा लें।
  • अब सांस बाहर निकालकर अपने पेट को दबाते हुए आगे की ओर झुकें।
  • कम से कम 1 मिनट तक इस स्थिति में रहें।
  • इसका अभ्यास कम से कम 3-4 बार तक करें।

2. बालासन

डायबिटीज के रोगियों के लिए बालासन करना बेहद फायदेमंद साबित होता है। यह आसन न केवल आपके शुगर लेवल को कंट्रोल करता है, बल्कि यह आपको स्ट्रेस फ्री रहने में भी काफी मदद करता है। इस आसन से अभ्यास से हमारी पैंक्रियाज के बीटा-सेल रीजनरेट होने लगते हैं। जिससे हमारे शरीर में इंसुलिन का लेवल बढ़ने लगता है।

कैसे करें

  • सबसे पहले आप वज्रासन में बैठ जाएं।
  • अब अपने दोनों हाथों को आगे की ओर अधिकतम दूर ले जाएं।
  • आगे की कमर से झुके और अपने हाथों को पर लगाकर रखें।
  • इसके बाद अपने सिर को जमीन से लगा दें।
  • इस स्थिति में थोड़ी देर रुके और इसका अभ्यास कम से कम 3-4 बार करें।

3. धनुरासन

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए धनुरासन एक काफी प्रभावी योगाभ्यास है। यह हमारी पैन्क्रियाज को एक्टिवेट करने का काम करता है। इसके साथ ही यह हमारे शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी को भी बढ़ाने का काम करता है। वही इसके नियमित अभ्यास हमें वेट लॉस करने में भी काफी सहायता मिलती है।

कैसे करें

  • इसे करने के लिए आप योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
  • अब अपने घुटनों को मोड़ते हुए हाथों से पैरों को पकड़ने का प्रयास करें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि इस आसन को करते समय आपकी सांस बाहर निकली रहे।
  • अब आपकी स्थिति एक धनुष के आकार की हो गई है, जिसमें आपको थोड़ी देर तक बने रहना चाहिए।
  • 3-5 बार आप इस आसन को दोहरा सकते हैं।
gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article