हेल्थ

नमक-चीनी के नाम पर जहर खा रहे लोग, धड़ल्ले से की जा रही प्लास्टिक की मिलावट - स्टडी में हुआ चौंकने वाला खुलासा

बात जब खाने पीने में मिलावट की आती है, तो अक्सर लोग कहते हैं कि अब तो केवल नमक ही बिना के रह गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हाल ही में हुए शोध में यह बात सामने आई है कि नमक और चीनी के साथ बहुत सारा माइक्रोप्लास्टिक हमारे शरीर में जा रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरी रिपोर्ट..

Image

Microplastics found in sugar and salt

Photo : iStock

खाने-पीने की चीजें खरीदते समय जब आपको दुकानदार कोई खुली चीज देने का प्रयास करता है, तो आपकी कोशिश रहती है कि हमेशा पैकेट बंद चीज ली जाए। क्योंकि इसमें मिलावट की कम से कम संभावना होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हाल ही में हुए शोध में ये बात सामने आई है कि नमक और चीनी में माइक्रोप्लास्टिक कणों की मौजूदगी है। शोध में दावा किया गया है कि यह न केवल खुले में बिकने वाले बल्कि ब्रांडेड पैकेटबंद प्रोडक्ट्स में भी देखने को मिला है। इसका मतलब है कि हम रोजाना अपने खाने के साथ बारीक प्लास्टिक के कण भी खा रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी रिपोर्ट जानते हैं विस्तार से...

सभी ब्रांड में मौजूद है माइक्रोप्लास्टिक

थिंक टैंक टॉक्सिक्स लिंक ने बीते रोज जारी की अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि बाजार में मौजूद लगभग सभी तरह के चीनी और नमक के ब्रांड में माइक्रोप्लास्टिक मौजूद हैं। इसमें सबसे ज्यादा चिंता की बात ये है कि सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाले आयोडाइज्ड नमक में माइक्रोप्लास्टिक की सबसे ज्यादा मात्रा देखने को मिली है। जो हमारे लिए बेहद चिंता विषय बन जाता है। क्योंकि लोग आयोडीन युक्त नमक का चयन अपनी सेहत को फिट रखने के लिए करते हैं।

इतने सैंपल का किया अध्ययन

टॉक्सिक्स लिंक ने अपने इस शोध में सामान्य तौर पर घरों में प्रयोग होने वाली नमक की लगभग 10 किस्मों और चीनी के अलग-अलग 5 नमूनों का अध्ययन किया। जिसे खुदरा बाजार और ऑनलाइन के अलग-अलग माध्यमों से खरीदा गया था। शोधकर्ताओं ने पाया कि नमक के 1 और चीनी के 2 सैंपल को छोड़ दिया जाए तो बाकी के सभी सैंपल में 0.1mm से 5 mm साइज के माइक्रोप्लास्टिक कण मौजूद थे।

भारत में चीनी और नमक की खपत

हेल्थ रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में चीनी और नमक की बहुतायत में होती है। कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि भारतीय अंतर्राष्ट्रीय औसत से कहीं ज्यादा चीनी और नमक का सेवन करते हैं। कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि एक औसत भारतीय एक दिन में 10 ग्राम से ज्यादा नमक और लगभग 10 चम्मच चीनी खा लेता है। चीनी और नमक की डाइट में लगातार बढ़ती ये मात्रा कई तरह की बीमारियों का कारण बन रही है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article