हेल्थ

हार्ट की इतनी बार सर्जरी करा चुके डॉ. मनमोहन सिंह, जानें क्या है वह रोग? जिससे पूर्व प्रधानमंत्री हार गए जिंदगी की जंग

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh Death) ने बीती रात दिल्ली के AIIMS में अपनी अंतिम सांस ली। क्या आप जानते हैं कि मनमोहन सिंह किस बीमारी (Manmohan Singh Death Cause) से जूझ रहे थे। आज हम आपको उनकी फेफड़ों से जुड़ी इस जानलेवा बीमारी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

Image

manmohan singh death causes

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने बीती रात दिल्ली के AIIMS में 92 वर्ष की आयु अपनी अंतिम सांस ली। डॉक्टर्स की मानें तो उन्हें उम्र से जुड़ी समस्याओं से चलते अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मनमोहन सिंह अपने अंतिम समय में अपनी कॉन्शियसनेस को खो चुके थे। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री फेफड़ों से जुड़ी एक समस्या से भी जूझ रहे थे। जिससे उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता था। आइए जानते हैं क्या है ये बीमारी जिसने ले ली मनमोहन सिंह की जान?

मनमोहन सिंह को कौन सी बीमारी थी?

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एक गंभीर रेस्पिरेटरी डिजीज से जूझ रहे थे। फेफड़ों से जुड़ी ये बीमारी आपके लंग्स के अलावा श्वसन तंत्र के दूसरे हिस्सों को भी प्रभावित करती है। जिसके पीछे के कारण की बात करें तो इसके पीछे वायु प्रदूषण, इंफेक्शन और स्मोकिंग जैसे कारण हो सकते हैं। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री को अधिक उम्र के कारण इस रोग ने अपनी चपेट में लिया था।

रेस्पिरेटरी डिजीज के अन्य रूप

सांस से जुड़ी बीमारी के और रूपों की बात करें तो अस्थमा, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज, पल्मोनरी फाइब्रोसिस (Pulmonary Fibrosis), निमोनिया (Pneumonia) और लंग कैंसर (Lung cancer) शामिल हैं। फेफड़ों या श्वसन तंत्र से जुड़े ये सभी रोग आपके लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।

इतनी बार हुई हार्ट की सर्जरी?

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपने जीव में कई बार हार्ट से जुड़ी सर्जरी भी करा चुके थे। डॉ. मनमोहन सिंह की पहली हार्ट सर्जरी साल 1990 में हुई थी। जिसके बाद उनका साल 2003 में एंजियोप्सास्टी के द्वारा स्टेंट चेंज किया गया था। वहीं प्रधानंत्री रहते हुए डॉ. मनमोहन सिंह को साल 2009 में भी हार्ट की बाईपास सर्जरी करानी पड़ी थी।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article