Yoga for Beginners: वेट लॉस के लिए बेस्ट हैं मलाइका अरोड़ा की ये योगा पोजेज, हफ्ते भर में दिखने लगेगा असर

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 7, 2024, 07:59 AM IST

Yoga for Beginners (वेट लॉस योगा एक्सरसाइज): योगा करने से केवल वजन ही नहीं बल्कि कई सारी गंभीर बीमारियों का रिस्क भी बहुत हद तक कम होता है। ऐसे में हेल्दी बॉडी तो क्विक वेट लॉस के लिए यहां देखें मलाइका अरोड़ा के योगा पोजेज, बेस्ट योगा एक्सरसाइज।

Yoga for Beginners (वेट लॉस योगा एक्सरसाइज): खराब लाइफस्टाइल, खानपान की बिगड़ी हुई शैली और लगातार बैठे रहने की दिक्कत के कारण इन दिनों वजन बढ़ने से लेकर कमर दर्द तो डायबिटीज, बीपी आदि की दिक्कत भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में डाइट और वर्कआउट को सबसे बेहतरीन इलाज बताया गया है, हालांकि जिम वाले वर्कआउट से ज्यादा घर पर किया देसी योगा कुछ हद तक ज्यादा असरदार हो सकता है। यहां देखें वेट लॉस से लेकर अन्य गंभीर बीमारियों के लिए मलाइका अरोड़ा के खास योगा पोजेज जो बिगिनर्स के लिए एकदम ही बेस्ट और बेहद असरदार हैं।

Malaika arora, weight loss yoga, yoga for beginners

Malaika arora yoga for beginners weight loss easy yoga

वेट लॉस योगा एक्सरसाइज, Yoga for Weight loss

चक्की चलाने वाला आसन

वजन कम करने तो पीठ, कमर आदि के दर्द के लिए चक्की चलाने वाला सिंपल सा योगासन बहुत ही बढ़िया होता है। इस आसन में आपको एक जमीन पर पैर लंबे कर बैठना होता है और हाथों को पैरों के पंजों तक ऐसे लेकर जाना होता है, जैसे आप कोई गोल गोल चक्की चला रहे हो। ऐसा आप अच्छे असर के लिए एक राउंड में 10 से 15 बार कर सकते हैं। इस योगासन को करने से पेट की मसल्स बहुत मजबूत होती हैं। आपका डाइजेशन अच्छा होता है, मानसिक स्वास्थ्य पर भी बहुत अच्छा असर होता है, तनाव दूर होता है। इसी के साथ साथ ये वाला आसन आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने और रिप्रोडक्टिव सिस्टम मजबूत करने में भी मदद करता है।

End of Feed