हेल्थ

Mahashivratri 2024: महादेव का प्रिय बेलपत्र इन 5 बीमारियों से दिला सकता है छुटकारा, बस जान लें सेवन का तरीका

Bel Patra Leaves Benefits In Hindi: महादेव को प्रसन्न करने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेलपत्र किसी वरदान से कम नहीं है। आयुर्वेद में इसे एक प्राकृतिक औषधी माना जाता है। यह कई रोगों को दूर रखने में आपकी मदद कर सकता है। जानें इसके फायदे और कैसे करें प्रयोग।

Image

Bel Patra Leaves Benefits

Bel Patra Leaves Benefits In Hindi: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को बेलपत्र जरूर चढ़ाते हैं। आपने अक्सर लोगों को शिवलिंग पर लोगों को बेलपत्र अर्पित देखा होगा। ऐसा माना जाता है कि जो लोग महादेव को बेलपत्र चढ़ाते हैं उनकी सभी इच्छाएं या मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। महाशिवरात्रि के दिन लोग खूब भोलेनाथ को बेलपत्र अर्पित करते हैं। यह भगवान शिव को बहुत प्रिय है और वे इससे प्रसन्न हो जाते हैं। इस वर्ष 8 मार्च, 2024 को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाने वाला है। हिन्दुओं के लिए यह दिन बहुत ही खास महत्व रखता है। महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बेलपत्र जरूर चढ़ाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, महादेव को प्रसन्न करने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेलपत्र किसी वरदान से कम नहीं है। आयुर्वेद में इसे एक प्राकृतिक औषधी माना जाता है। यह कई रोगों को दूर रखने में आपकी मदद कर सकता है। इस लेख में हम आपको बेलपत्र के फायदे विस्तार से बता रहे हैं।

सेहत के लिए बेलपत्र के पत्तों के फायदे- Bel Patra Leaves Benefits In Hindi

पाचन क्रिया बनाए बेहतर

आपको बता दें कि बेलपत्र की पत्तियों में रेचक गुण होते हैं, साथ ही डाइट्री फाइबर भी होते हैं। यह पेच से जुड़ी कई समस्याओं से आपको राहत दिला सकता है जैसे अपच, गैस, कब्ज और ब्लोटिंग आदि।

गंभीर रोगों से बचाए

बेलपत्र इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो आपको संक्रमण की चपेट में आने से बचाते हैं।

डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी हैं

जिन लोगों का ब्लड शुगर कंट्रोल नहीं रहता है, उनके लिए बेलपत्र के पत्ते की रामबाण औषधि से कम नहीं हैं। इन्हें खाली पेट चबाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।

हृदय स्वास्थ्य को रखे दुरुस्त

बेलपत्र की पत्ते चबाने से हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं कंट्रोल रहती हैं। ये हृदय रोगों के खतरे को बढ़ाने में योगदान देते हैं। इनका सेवन करने से दिल हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।

बवासीर के उपचार में करे मदद

जिन लोगों को सुबह मल त्याग में परेशानी, मल के साथ खून, क्रोनिक कब्ज और बवासीर जैसी समस्या देखने को मिलती है, उन्हें बेलपत्र के पत्ते जरूर चबाने चाहिए। इन्हें खाने से पाचन स्वास्थ्य में सुधार करने और स्थिति में सुधार करने में मदद मिलती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article