हेल्थ

Maha Shivaratri 2024: Diabetes के मरीज कैसे रखें महाशिवरात्रि का व्रत? इन बातों का रखें ध्यान, Blood Sugar रहेगा कंट्रोल

Maha Shivaratri Fasting Rules for Diabetes: 8 मार्च को महाशिवरात्रि का व्रत (Maha Shivratri Vrat) रखते हुए डायबिटीज के मरीजों को कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए। क्योंकि, इन से ब्लड शुगर काफी ज्यादा बढ़ सकता है और तबीयत खराब हो सकती है।

Image

Fasting Tips For Diabetes Patients

Maha Shivaratri Vrat in diabetes: महाशिवरात्रि का पर्व इस साल 8 मार्च को है(Kab Hai Maha Shivaratri 2024)। महादेव की आराधना के इस महापर्व को देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। एक बात जो हर जगह के महाशिवरात्रि (Maha Shivaratri 2024) में समान है वो ये है कि लोग इस दिन उपवास रखते हैं। हर कोई उपवास रखकर अपने आराध्य महादेव की पूजा करता है। इस खास दिन अगर डायबिटीज (Maha Shivaratri for Diabetics) के मरीज भी उपवास रख रहे हैं तो उन्हें कुछ बातों का रखना ध्यान रखना होगा।

महाशिवरात्रि 2024 का व्रत कैसे रखें?

8 मार्च को महाशिवरात्रि का व्रत (Maha Shivaratri Vrat) रखते हुए डायबिटीज के मरीजों को कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए। क्योंकि, इन से ब्लड शुगर काफी ज्यादा बढ़ सकता है और तबीयत खराब हो सकती है।

जमकर पियें पानी

डायबिटीज में बॉडी को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। इसीलिए डायबिटीज के मरीजों को सलाह दी जाती है कि उपवास के दौरान वह जमकर पानी पियें। ऐसे मरीज भूलकर भी निर्जला व्रत ना रखें नहीं तो तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ सकती है।

व्रत में दवा लेना ना भूलें

बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो किसी उपवास या व्रत में दवाइयां लेना छोड़ देते हैं। ऐसा वह धार्मिक कारणों से करते हैं। ये गलती डायबिटीज के मरीजों को बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। दवा न लेने से ब्लड ग्लूकोज हाई हो सकता है। इसलिए महाशिवरात्रि के उपवास के दौरान भी अपनी दवाओं को नियमित समय पर जरूर लें।

ना खाएं बहुत ज्यादा फल

शुगर के मरीजों को उपवास के दौरान या आम दिनों में ऐसे फलों से दूर रहना चाहिए जिनमें नेचुरल शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। ऐसे फलों में ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है। अनानास, आम, पपीता, अंगूर जैसे फलों की जीआई वैल्यू अधिक होती है, जिन्हें खाने से खून में शुगर तेजी से बढ़ती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को सख्त हिदायत दी जाती है कि वह उपवास के दौरान इन फलों से दूर ही रहें।

ज्यादा देर ना रहें भूखे

डायबिटीज के मरीजों को यह तो पता ही होगा कि ज्यादा देर तक भूखे रहने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है। इसलिए उन्हें सलाह दी जाती है कि वह थोड़ी-थोड़ी देर पर कुछ ना कुछ खाते रहें। उपवास है तो आप नियमित डाइट तो नहीं ले पाएंगे लेकिन व्रत में खाने वाली चीजें अपने स्वास्थ्य को देखते हुए ले सकते हैं।
Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article